बेसमेंट हादसे के लिए AAP ने LG और BJP को ठहराया जिम्मेदार, कहा- दिल्ली वालों के जीवन को नर्क बनाने का प्रयास

AAP Allegations Against LG: दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर घटना को लेकर AAP सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये आरोप प्रत्यारोप का मामला नहीं है। एक दुखद और पीड़ादायक दुर्घटना हुई है, जिसमें 3 छात्रों की जान गई है। 15 साल से MCD में भाजपा थी। 25 साल से ये कोचिंग सेंटर्स बेसमेंट में लाइब्रेरी और कोचिंग क्लासेज चला रहे हैं, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमारे मंत्री लिखते हैं, मेयर लिखती हैं, अधिकारी कहते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। 28 तारीख का एक वीडियो है, जिसमें हमारे मंत्री सौरभ भारद्वाज, अतिशी, गोपाल राय हैं और सब कह रहे हैं कि सफाई करवाईए। ये गहरी साजिश है भाजपा और LG की है कि दिल्ली को बर्बाद करना है। क्योंकि दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल को चुन लिया। हम बैठने वाले लोग नहीं हैं।
यह भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति ने कहा- फलता-फूलता उद्योग बन गया कोचिंग, शिक्षा मंत्री बोले- तय होगी जवाबदेही
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये घटना क्यों हुई इस बारे में भी हमें जरूर बात करनी होगी। आज किस प्रकार से एक ऐसी सरकार जो दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में सबसे बेहतरीन काम करके दिखा रही है, जिसके मॉडल के बारे में अमेरिका जैसे देश में चर्चा हो रही है। आज उस मॉडल को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। आज भाजपा, केंद्र की मोदी सरकार और उनके प्रतिनिधि के रूप में LG का एक ही प्रयास है कि दिल्ली वालों के जीवन को नर्क बना दो। बारिश आए तो तहस-नहस की स्थिति हो जाए। मैं यह बात हवा में नहीं कह रहा हूं। 28 जून को एक बैठक हुई, जिसमें हमारे कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज, अतिशी, गोपाल राय मौजूद थे। सौरभ भारद्वाज कह रहे हैं कि गाद निकलवाइए, नाले भरे हुए हैं। (AAP Allegations Against LG)
LG और भाजपा की साजिश का हिस्सा: सौरभ भारद्वाज
उन्होंने कहा कि मजदूर बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है। अधिकारी किसके कहने पर ये सब कुछ कर रहे हैं? किसके कहने पर अधिकारियों की ये हिम्मत हो रही है कि वो नाले नहीं साफ करवा रहे हैं? ये कोई और नहीं दिल्ली के LG और भाजपा की साजिश का हिस्सा है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं आधिकारिक तौर पर उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव आशीष कुंद्रा को सावधान कर रहा हूं। वे दूसरी बार झूठी खबर फैला रहे हैं। मैं आपके ऊपर कार्रवाई करवाऊंगा। पहले भी उन्होंने हीट वेव को लेकर मीडिया में झूठी जानकारी दी थी। वे सरासर झूठ बोल रहे हैं। पहली बात, जिन ड्रेन्स के विषय में वे बात कर रहे हैं उनका दिल्ली के अंदर जलभराव से कुछ लेना-देना नहीं है। उस फाइल को मार्च में मंजूरी मिल चुकी है। अप्रैल में ऑर्डल निकल चुका है और इस ऑर्डर की पहली कॉपी आशीष कुंद्रा को मार्क की गई है। (AAP Allegations Against LG)
उपराज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी हुई: भारद्वाज
कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब उपराज्यपाल ओल्ड राजिंद्र नगर गए तो उनके खिलाफ नारेबाजी हुई। छात्रों ने उन्हें वहां पर नकार दिया। मुझे लगता है कि ऐसे संवेदनशील मामले में वीके सक्सेना को राजनीति करने वहां पर नहीं जाना चाहिए था। दिल्ली में कितनी हत्याएं होती हैं, पुलिस का मामला होता है, जो सीधा उपराज्यपाल के अधीन आता है, लेकिन वहां वे कभी नहीं गए। यहां राजनीति करने गए। इसलिए छात्रों ने उन्हें वहां नकार दिया। दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि राजेंद्र नगर में एक दुखद घटना हुई, जहां एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई। जैसे ही इस घटना का पता चला मैं मौके पर पहुंची और जायजा लिया। (AAP Allegations Against LG)
आपातकालीन बैठक बुलाई गई: मेयर
मेयर ने कहा कि इस दुखद घटना को देखते हुए मैंने दिल्ली के MCD कमीश्नर को एक चिट्ठी लिखते हुए निर्देश दिए कि दिल्ली में जितने भी ऐसे कोचिंग सेंटर हैं, जो अवैध तरीके से चल रहे हैं। उन सब पर कार्रवाई की जाए। दूसरा परसो जो घटना हुई उसके जितने जिम्मेदार अधिकारी हैं उन पर भी कार्रवाई की जाए। कल ही MCD ने अपनी कार्रवाई शुरू की और राजेंद्र नगर में अपनी सीलिंग ड्राइव चलाई, जिसमें 13 कोचिंग सेंटर्स को सील कर दिया गया। मुखर्जी नगर इलाके में भी सीलिंग ड्राइव हुई। परसो की घटना को देखते हुए एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। साफ निर्देश दिए गए कि दिल्ली में चलने वाले जितने भी अवैध कोचिंग सेंटर्स हैं। उन सभी पर कार्रवाई की जाए। अगर कोई भी अधिकारी ऐसी घटना में जिम्मेदार पाया जाएगा तो उस पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। (AAP Allegations Against LG)
एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग
समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर कोचिंग सेंटर की घटना के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आपसे अनुरोध है कि सरकार को निर्देश दें कि मृतक छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए और इस घटना के लिए जिम्मेदारी तय की जाए और तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। बता दें कि बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 3 छात्रों की मौत के खिलाफ मुखर्जी नगर में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल छात्रा भूमि ने कहा कि कब तक ये सब चलता रहेगा? अधिकांश पुस्तकालय बेसमेंट में चल रहे हैं। हम चाहते हैं कि इन पुस्तकालयों में सुरक्षा उपायों पर ध्यान दिया जाए। हम एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड और अन्य उच्च अधिकारियों की भागीदारी देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि जो FIR दर्ज हुई है उस पर कार्रवाई हो। (AAP Allegations Against LG)
कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए जांच टीम गठित
छात्रा ने कहा कि हम परिवार के लिए कुछ मुआवजा चाहते हैं। हमारी मांगें बहुत बेसिक हैं। हमारे कमरे के किराये और पर्सनल से संबंधित हमारी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है जिसे उजागर किया जा रहा है। वहीं मॉडल टाउन के एसडीएम राजीव सिन्हा दिल्ली के मुखर्जी नगर में छात्रों से मिलने पहुंचे, जो कोचिंग सेंटरों का एक और केंद्र है, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। इधर, दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर की घटना के मद्देनजर पटना जिला मजिस्ट्रेट ने जिलेभर के सभी कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए एक जांच टीम बनाई है, जो जांच के बाद रिपोर्ट सौंपेगी। (AAP Allegations Against LG)



