Google Analytics —— Meta Pixel

Abujhmad Naxal encounter CG : अबूझमाड़ में 20 नक्सली ढेर: बड़े कैडर शामिल, मुठभेड़ अब भी जारी, बसवा राजू की मौजूदगी की सूचना पर चला ऑपरेशन

Abujhmad Naxal encounter CG : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अबूझमाड़ इलाके में 20 नक्सलियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर स्थित बोटेर गांव के जंगलों में हुई। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

यह भी पढ़ें :- Bangladeshi intruders Chhattisgarh : भिलाई में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, स्थानीय मददगार हिरासत में

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर इलाके में नक्सल पोलित ब्यूरो सदस्य और संगठन के महासचिव बसवा राजू छिपा हुआ है। बसवा राजू नक्सल गतिविधियों का शीर्ष रणनीतिकार माना जाता है और उस पर 1.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित है। इसी इनपुट के आधार पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव जिलों से DRG के जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। (Abujhmad Naxal encounter CG)

सुबह होते ही सुरक्षाबलों की टुकड़ी जैसे ही बोटेर के करीब पहुंची, घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने रणनीतिक घेराबंदी कर करीब 20 नक्सलियों को मार गिराया। संभावना जताई जा रही है कि इनमें से कुछ नक्सली मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

लगातार हो रही बड़ी कार्रवाई

यह ऑपरेशन ऐसे समय में हुआ है जब ठीक 7 दिन पहले पुलिस ने कर्रेगुट्टा ऑपरेशन का खुलासा किया था। तेलंगाना बॉर्डर से लगे कर्रेगुट्टा के जंगलों में चले 24 दिवसीय अभियान में 31 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 16 महिलाएं और 15 पुरुष नक्सली शामिल थे। कर्रेगुट्टा ऑपरेशन के बाद यह अबूझमाड़ मुठभेड़ सुरक्षाबलों की एक और बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। (Abujhmad Naxal encounter CG)

फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि और भी बड़े नक्सली कमांडर इस घेरे में हो सकते हैं। अधिकारी अभी बसवा राजू की मौजूदगी की पुष्टि नहीं कर रहे, लेकिन पूरे ऑपरेशन का फोकस उसी के इर्द-गिर्द है। जल्द ही पुलिस और CRPF संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। (Abujhmad Naxal encounter CG)

Back to top button
error: Content is protected !!