Google Analytics —— Meta Pixel

Bangladeshi intruders Chhattisgarh : भिलाई में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, स्थानीय मददगार हिरासत में

Bangladeshi intruders Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में पुलिस अवैध रूप से रह रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। खासकर दुर्ग जिले में STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने घुसपैठियों और उनके मददगारों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। बीते चार दिनों में भिलाई से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें :- महासमुंद के अमरकोट उपार्जन केंद्र से 1 करोड़ 65 लाख के धान गायब, तीन कर्मचारी निलंबित, FIR के निर्देश

20 मई को STF ने बांग्लादेशी नागरिकों को शरण और मदद देने वाले हरेराम प्रसाद को गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि उसने घुसपैठियों को किराए पर मकान देकर न केवल आर्थिक लाभ उठाया, बल्कि उनकी पहचान छिपाने में भी मदद की। पूछताछ में आरोपी ने यह बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने किसके सहयोग से उनके दस्तावेज बनवाए। (Bangladeshi intruders Chhattisgarh)

इससे पहले 16 मई को STF ने दो बांग्लादेशी नागरिकों, शहीदा खातून उर्फ ज्योति रासेल और मोहम्मद रासेल शेख को गिरफ्तार किया था। दोनों को मीडिया के सामने पेश करते हुए दुर्ग पुलिस ने उनके भारत में अवैध तरीके से रह रहे होने की जानकारी साझा की।

गिरफ्तार आरोपी हरेराम प्रसाद सुपेला थाना का निगरानी बदमाश है। पुलिस ने उसके खिलाफ घुसपैठियों की पहचान छिपाने और उन्हें शरण देने का केस दर्ज किया है। सुपेला पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। (Bangladeshi intruders Chhattisgarh)

इस तरह की कार्रवाई केवल दुर्ग में ही नहीं, रायपुर में भी हुई है। रायपुर के टिकरापारा में ATS और पुलिस ने बांग्लादेशी मोहम्मद इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन को पकड़ा था। इनकी मदद करने और दस्तावेज तैयार करने वाले सत्कार कंप्यूटर सेंटर के संचालक मोहम्मद आरिफ को भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एक आरोपी अब भी फरार है। छत्तीसगढ़ पुलिस अब राज्य भर में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों और उनके नेटवर्क की जांच में जुटी है। (Bangladeshi intruders Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!