Google Analytics —— Meta Pixel

नीट प्रदर्शन की आड़ में पीएम मोदी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल! दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन….

भड़काऊ पोस्ट और आपत्तिजनक कंटेंट तुरंत हटाने के निर्देश; 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी जारी

Jantar Mantar Protest Social Media Crackdown : राजधानी के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) परीक्षा मामले को लेकर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक व अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल पर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस की ‘सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम’ ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर पीएम को निशाना बनाकर की गई अभद्र पोस्ट्स और भड़काऊ वीडियोज के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया कंपनियों को कानूनी नोटिस भेजकर ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं।

राउंड द क्लॉक डिजिटल निगरानी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जंतर-मंतर प्रदर्शन और ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक, गाली-गलौज वाली और भड़काऊ सामग्री अपलोड किए जाने की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद दिल्ली पुलिस की विशेष साइबर और सोशल मीडिया निगरानी टीम राउंड द क्लॉक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की स्क्रूटनी कर रही है। जिन पोस्ट्स, वीडियो और टिप्पणियों में प्रधानमंत्री के लिए अशिष्ट व आपत्तिजनक भाषा पाई जा रही है, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। (Jantar Mantar Protest Social Media Crackdown )

आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) और कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत X (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस ने संबंधित कंपनियों से चिन्हित कंटेंट को तत्काल प्रभाव से डिलीट या ब्लॉक करने को कहा है। अधिकारियों का कहना है कि हिंसा भड़काने, जन-व्यवस्था बिगाड़ने और फर्जी नैरेटिव फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल धारकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छात्र आंदोलन समाप्त, FIR होंगी वापस

उल्लेखनीय है कि नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठनों द्वारा शुरू किया गया विशाल आंदोलन केंद्र सरकार द्वारा प्रमुख मांगें स्वीकार किए जाने के बाद समाप्त हो गया था। सरकार ने दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सभी एफआईआर (FIR) वापस लेने के निर्देश दिए हैं। (Jantar Mantar Protest Social Media Crackdown )

यह भी पढ़े :- पार्क में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, गले पर गंभीर चोट; आरोपी बाइक से फरार

Back to top button
error: Content is protected !!