Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली में बारिश से बड़ा हादसा, घर की दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत

Accident in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर जारी है। इस बीच जैतपुर के हरिनगर में बड़ा हादसा हुआ, जहां घर की दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दिल्ली में 300 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है। इस बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात तब हुआ जब बारिश से दीवार कमजोर होकर अचानक गिर गई। दीवार के पास स्थित झुग्गियों में रहने वाले ज्यादातर लोग कबाड़ का काम करने है, जो मलबे में दब गए। पुलिस, दमकल और आपदा राहत दल ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य किया और सभी फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें:- आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-मर्डर केस के एक साल पूरे, बीजेपी ने निकाली ‘नबन्ना अभिजन’ रैली, पीड़िता की मां ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि आसपास की झुग्गियों को एहतियातन खाली कराया गया है। एडिशनल डीसीपी साउथ ईस्ट ऐश्वर्या शर्मा ने कहा कि यहां एक पुराना मंदिर है और उसके बगल में पुरानी झुग्गियां हैं, जहां कबाड़ी रहते हैं। रातभर हुई भारी बारिश के कारण दीवार गिर गई। 8 लोग फंस गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। हमने इन झुग्गियों को खाली कराया है। (Accident in Delhi)

मलबे में दबने से पिता-पुत्र की मौत

वहीं UP के चंदौली में शुक्रवार देर रात बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबने से बाप-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बुधवारे गांव के रहने वाले शिवमूरत और जयहिंद के रूप में हुई है। इधर, UP के ही महोबा में मूसलाधार बारिश से चरखारी ब्लॉक के बसौठ गांव में शुक्रवार को एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय रास्ते से कोई नहीं गुजर रहा था। नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। यह मकान गांव के पूर्व प्रधान रामदास गुप्ता का बताया जा रहा है। (Accident in Delhi)

Back to top button
error: Content is protected !!