Google Analytics —— Meta Pixel

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 4 घायल

Accident in Gwalior: ग्वालियर के परशुराम चौराहे पर शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। ऑटो चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। ऑटो रिक्शा में सवार सभी लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें:- मध्यप्रदेश CM के कार्यक्रम से लौट रही बस हुई हादसे का शिकार, 10 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो चालक पहले ही बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को टक्कर मार चुका था और पुलिस उससे पीछा कर रही थी। इसी दौरान भागते समय उसने रास्ते में ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। (Accident in Gwalior)

हादसे में इनकी हुई मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में शुभम उर्फ लाली (30), उसके ताऊ इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55), ताई लीला (52), सास प्रीति कश्यप (60), पत्नी शगुन शामिल हैं। वहीं घायलों में शुभम की बहन प्रीति (20), बेटा प्रियांश (5), आरव (6) और एक अन्य शख्स शामिल हैं। SP धर्मवीर यादव के मुताबिक दो बच्चों, एक महिला और ऑटो चालक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ऑटो चालक को गंभीर सिर की चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। (Accident in Gwalior)

स्कॉर्पियो जब्त, हिरासत में चालक

पुलिस ने हादसे में शामिल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त है। जबकि सभी एयरबैग खुल चुके हैं। आरोपी चालक अमन शर्मा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। थाटीपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद ऑटो पूरी तरह पिचक गया था और घायल लंबे समय तक उसमें फंसे रहे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। इस हादसे ने एक ही परिवार की खुशियां उजाड़ दी। इस बीच प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!