Google Analytics —— Meta Pixel

कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले 9 राइस मिलरों पर एक्शन, ब्लैक लिस्टेड करने हो रही कार्रवाई

Action on Pendra Millers: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कस्टम मिलिंग का चावल समय पर भारतीय खाद्य निगम और नागरिक आपूर्ति निगम में जमा करने में लापरवाही बरतने वाले 9 राइस मिलरों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल ने बताया कि तहसीलदार, सहकारिता विस्तार अधिकारी, खाद्य निरीक्षकों और मार्कफेड के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा राइस मिलों में भौतिक सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें:- विकास कार्यों से निखरी सुकमा की तस्वीर, अब देर रात जाने में नहीं लगता लोगों को डर: CM भूपेश

भौतिक सत्यापन में पाए गए धान की मात्रा का मिलान ऑनलाइन रिपोर्ट से करने पर कम पाए जाने पर कुल 2 लाख 5 हजार 229.20 क्विंटल धान जब्त की गई। खाद्य अधिकारी ने बताया कि मेसर्स जे.पी. अग्रवाल सन्स कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड अजनी गौरेला के राइस मिल में भौतिक सत्यापन में धान और चावल की मात्रा का मिलान किया गया। ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार धान और चावल का स्टाक नहीं पाए जाने 20041.20 क्विंटल धान जब्त किया गया। (Action on Pendra Millers)

इसी तरह धान और चावल की मात्रा का मिलान ऑनलाइन रिपोर्ट से करने पर कम पाए जाने पर मेसर्स जेपी अग्रवाल एग्रोटेक अंजनी गौरेला के राइस मिल में 18650 क्विंटल धान की जब्ती की गई। मेसर्स गर्ग फूड प्रोडक्टस गौरेला के राइस मिल में 38892 क्विंटल धान, मेसर्स मां नर्मदा एग्रोटेक गौरेला के राइस मिल में 33292 क्विंटल धान, मेसर्स मां नर्मदा राइस प्रोडक्ट गौरेला के राइस मिल में 74210 क्विंटल धान, मेसर्स लक्ष्मी एग्रो इंडस्ट्रीज पेंड्रा के राइस मिल में 11493 क्विंटल धान, मेसर्स दक्ष फूडस्ट्रीज पेंड्रा के राइस मिल में 2965.60 क्विंटल धान, मेसर्स शिवानी ट्रेडर्स पेंड्रा के राइस मिल में 640 क्विंटल धान और मेसर्स बुआजी फर्म्स प्रा. लिमिटेड पेंड्रा के राइस मिल में 7044.80 क्विंटल धान जब्त की गई। (Action on Pendra Millers)

धान की मात्रा में कमी पाए जाने के कारण मिल में भौतिक रूप से पाई गए धान की मात्रा को तहसीलदार गौरला और पेंड्रा द्वारा जब्त करने की कार्रवाई की गई है। खाद्य अधिकारी ने बताया की राइस मिलर्स के द्वारा धान और चावल के अभिलेख का संधारण नहीं की गई है। साथ ही राइस मिलरों के द्वारा खाद्य विभाग को मासिक विवरणी भी प्रदान नहीं की गई है। सभी संबंधित राइस मिलरों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर जब्त किए गए धान को राजसात करने और मिलर्स को काली सूची में दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। (Action on Pendra Millers)

Back to top button
error: Content is protected !!