यह लोकतंत्र की जीत है, जो सीधे सड़कों से आई: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक

Activist Sonam Wangchuk: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- यह लोकतंत्र की जीत है, सीधे सड़कों से आई प्रत्यक्ष लोकतंत्र की जीत। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और देश की Gen Z को बधाई। साथ ही उन सभी नागरिकों का धन्यवाद, जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज उठाई। जवाबदेही से अब सुधार की ओर। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है और यह इस्तीफा इस बात का गवाह है कि अगर आप लोग डरेंगे नहीं, अगर आप लोग इस सरकार के आगे नहीं झुकेंगे तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद बोले दीपके, कहा- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए
उन्होंने आगे कहा- डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह लोकतंत्र है। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन जिन बच्चों ने सुसाइड किया है, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए और दूसरा- ये पुलिस वाले गुंडे जिन्होंने 20 तारीख को एक्शन लिया। उसके लिए पुलिस अधिकारियों पर एक्शन होना चाहिए। याद रखना कॉकरोच से पंगा मत लेना। दीपके ने कहा कि यह भारत के संविधान की जीत है। यह भारत के लोगों की जीत है। अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि वे कहते थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। कॉकरोच एक बार घुसता है तो निकलता नहीं।

दीपके ने कहा कि दिल्ली पुलिस अधिकारी याद रखें कि उन्होंने कॉकरोच से पंगा लिया है। हमने तो एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया तो तुम लोग क्या चीज हो। छात्रों पर केस वापस होने चाहिए। भैया, ये लोकतंत्र है। मुझे एक महीने से लोग कहते थे कि क्या कर रहे हो, कब तक बैठोगे, ये इस्तीफा नहीं देंगे। ये मनमानी सरकार है, लेकिन हमने कर दिखाया। दीपके ने कहा कि मैं एक बहुत जरूरी बात कहना चाहता हूं। धर्मेंद्र प्रधान के आज इस्तीफा देने की वजह से मुझे हीरो मत बनाइए। यह गलती मत कीजिएगा। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कारण मुझे हीरो मत बनाइए। एक व्यक्ति को हीरो बनाने की वजह से ही देश बर्बाद हुआ है। इस्तीफे के बाद CJP ने कहा कि कॉकरोच की जीत हुई। (Activist Sonam Wangchuk)



