Nayanthara-Vignesh Baby : मशहूर अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन बने जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स

Nayanthara-Vignesh Baby : दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन ने शादी के चार महीने बाद ही फैंस को गुड न्यूज दे दी है। इस कपल ने जुड़वां बेटों का स्वागत किया है। विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि की है।
इंस्टाग्राम और ट्विटर पर विग्नेश ने अपने बच्चों की पहली तस्वीरें साझा कीं और फैंस को गुड न्यूज दी। शादी के चार महीने बाद इस जोड़े ने अपने बच्चे का स्वागत किया और फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की।
यह भी पढ़ें : Reliance Industries : धीरूभाई की इस एक गलती के कारण, देखते ही देखते बिखर गया अंबानी परिवार
विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर करते हुए अप्पा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है और अपने बच्चों की प्यार भरी झलकियां भी फैंस के साथ साझा की हैं। हालांकि, इनमें उनके बच्चों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन नन्हें-मुन्हों के पैर जरूर नजर आ रहे हैं। जिन पर प्रतिक्रिया देते हुए कई फैंस और सेलेब्स ने नयनतारा और विग्नेश को पैरेंट्स बनने पर बधाई दी है।
ये हैं जुड़वा बच्चों के नाम
विग्नेश ने फोटो शेयर करते हुए अपने बच्चों के नामों का भी खुलासा किया है। विग्नेश ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘नयन और मैं अम्मा-अब्बा बन गए हैं। हमें ट्विन बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला है। हमारी सभी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद, सभी अच्छी अभिव्यक्तियों को मिलाकर, हमारे 2 बच्चे आए हैं। हमारे उइर और उलगम के लिए आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है।’
किसी को नहीं लगी प्रेग्नेंसी की खबर
नयनतारा के मां बनने की खबर ने उनके कुछ फैंस को हैरान भी कर दिया है। क्योंकि एक्ट्रेस ने किसी को कानों-कान अपनी प्रेग्नेंसी की खबर नहीं होने दी थी। हालांकि, कुछ हफ्तों पहले उड़ती-उड़ती खबरें आई थीं। कि अभिनेत्री मां बनने वाली हैं। लेकिन, इस पर पावर कपल ने अपनी मुहर नहीं लगाई।
यह भी पढ़ें : Weather Updates : देश में बारिश का कहर, UP में 24 घंटे में 30 की मौत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
विग्नेश ने कुछ बच्चों के साथ अपनी और नयनतारा की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था – ‘बच्चों के साथ कुछ समय और भविष्य के लिए प्रेक्टिस।’ हालांकि, तस्वीरों में नयनतारा अपना बेबी बंप बच्चों के पीछे छिपाने में कामयाब रहीं और फिर ये खबरें भी फीकी पड़ गईं। (Nayanthara-Vignesh Baby)




