Actress Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम कपूर बनीं मां, अनिल कपूर बने नाना

Actress Sonam Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर मां बन गई हैं। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बेटे के जन्म के बारे में जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक मुंबई के एक निजी अस्पताल में सोनम की डिलीवरी हुई। सोनम की शादी बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हुई है। सोनम ने मार्च में प्रेग्रनेंसी अनाउंस की थी। वे हाल ही में कजिन अर्जुन कपूर के साथ कॉफी विद करण शो में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें:- Minister Tamradhwaj Sahu: कानून को सख्ती से करें लागू और अपराधियों पर करें सख्त कार्रवाई

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इंस्ट्राग्राम पर एक स्टेटमेंट शेयर किया है। इसमें लिखा है कि- 20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया। सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद, जिन्होंने इस जर्नी में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स समेत सोनम के फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। (Actress Sonam Kapoor)

इस साल के शुरुआत में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। प्रेग्नेंसी अनाउंस करते समय कपल ने फोटो शेयर कर लिखा था कि- हम चार हाथों से तुम्हें पालने के लिए अपना बेस्ट देंगे। दो दिल, जो आपके साथ हर कदम पर, एक सुर में धड़केगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम तुम्हारा स्वागत करने को बेचैन हैं। इस न्यूज से आहूजा परिवार और कपूर परिवार बहुत खुश है। बताया जा रहा है मां और बेटे दोनों स्वस्थ हैं। (Actress Sonam Kapoor)

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर ने इस खबर को कन्फर्म किया है और सोनम-आनंद को ढेर सारी बधाई दी है। नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यार सा कार्ड शेयर किया है, जिस पर लिखा है कि- 20.08.2022 हमने एक खूबसूरत लड़के का स्वागत किया। सभी डॉक्टर्स, नर्स, दोस्तों और परिवार का बहुत शुक्रिया, जिन्होंने इस जर्नी में सपोर्ट किया। ये तो अभी शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि अब हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। सोनम और आनंद, मुबारक हो अनिल कपूर और सुनीता कपूर। (Actress Sonam Kapoor)

बता दें कि सोनम और आनंद की शादी को 5 साल हो चुके हैं। अपने पूरे प्रेग्नेंसी पीरियड को सोनम कपूर ने खूब एंजॉय किया है। सोनम कपूर ने ढेर सारे फोटोशूट करवाए। परिवार के साथ विदेश घूमने गईं और सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहीं। साथ ही समय-समय पर वीडियो और फोटो शेयर करती रहीं।

Related Articles

Back to top button