Google Analytics —— Meta Pixel

Saraipali News: अवैध धान बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 531 बोरा धान जब्त

संदीप अग्रवाल- विशेष संवाददाता, अनमोल न्यूज24
Saraipali News : महासमुंद जिले के सरायपाली में प्रशासन ने अवैध धान व्यापार पर सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) नम्रता चौबे के नेतृत्व में रिसेकेला सरायपाली के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 531 बोरा अतिरिक्त धान संदिग्ध पाए गए। इसे मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Politics : संविधान की हत्यारी कांग्रेस रक्षक बनने का ढोंग बंद करे: भाजपा

इसके अलावा, राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने भास्करपाली खरीदी केंद्र में भी कार्रवाई की। एक किसान द्वारा रबी फसल का 61 बोरी धान लेकर आने की सूचना पर जांच की गई। जांच में किसान द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, जिसके चलते धान को जब्त कर लिया गया। जब्त धान को अधिकारियों की निगरानी में रखा गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित किसान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम अवैध धान व्यापार पर रोक लगाने और पारदर्शी व्यापार सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। (Saraipali News)

प्रशासन ने स्थानीय किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने धान की बिक्री के लिए नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करें। अधिकारियों ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की सख्ती जारी रहेगी। प्रशासन का यह कदम मंडी अधिनियम के सख्त अनुपालन और गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभा रहा है। (Saraipali News)

Back to top button
error: Content is protected !!