संभल, वाराणसी और बुलंदशहर के बाद अब अमेठी में मिला 120 साल पुराना शिव मंदिर
120 year old shiv temple : उत्तर प्रदेश में लंबे समय से हिन्दू मंदिरों पर किये गये अवैध कब्जे के मामले अब खुलकर सामने आने लगे हैं। नया मामला अमेठी जिले केमुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में स्थित 120 साल पुराने शिव मंदिर (120 year old shiv temple) का है।
यह भी पढ़े :- Ambedkar Remark Row : इन्होंने हमारी नीली क्रांति को फैशन शो बना दिया, राहुल और प्रियंका गांधी पर भड़के आकाश आनंद
स्थानीय ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पिछले 20 वर्षों से मुस्लिम समुदाय द्वारा मंदिर में पूजा पाठ करने पर रोक लगा दी गई है। जानकारी हो कि यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी निवास करती है।
फिलहाल उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने पूरे मामले की जांच तहसीलदार से करवाने की बात कही है। तिवारी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने दावा किया कि दो मंजिला मंदिर 120 साल पुराना है, जिसका निर्माण गांव के निवासी रहे जेठूराम कोरी ने कराया था। ज्ञापन में कहा गया है कि मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्य गांव के गणेश तिवारी का परिवार करता था, लेकिन कुछ समय बाद वह गांव छोड़कर चले गए, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया।
तिवारी ने बताया कि औरंगाबाद में 120 साल पुराने मंदिर (120 year old shiv temple) पर कब्जे का मामला सामने आया है, जिसकी जांच मुसाफिरखाना के तहसीलदार को दी गई है। उनसे जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कानून के प्रावधानों के तहत अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
संभल, वाराणसी और मुजफ्फर नगर में भी मिल चुके हैं पुराने मंदिर
इसके पहले संभल प्रशासन ने शहर में होने वाली हिंसा के बाद बिजली चोरी के लिए चलाए गए अभियान के तहत 400 साल पुराने शिव मंदिर को खोज निकाला था जो कि 1978 से बंद पड़ा था। 1978 दंगों में वहां रहने वाले हिन्दू समुदाय के लोगों का कत्ले आम करके उन्हें वहां से पलायन करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मजबूर कर दिया था जिसकी वजह से ये शिव मंदिर उनके कब्जे में आ गया था और वहां पर पूजा-पाठ भी बंद हो गया था।
ऐसे ही मुजफ्फरनगर जिले के लद्धावाला में एक 54 साल पुराना शिवमंदिर मिला था। यहां पर भी वही कहानी थी मुस्लिम समुदाय जैसे-जैसे यहां बढ़ता गया वैसे-वैसे हिन्दू यहां से उनके जुल्मो सितम से तंग आकर पलायन करने लगे। हालांकि वो यहां से भगवान शिव की मूर्ति और शिवलिंग भी अपने साथ ले गए थे।



