Google Analytics —— Meta Pixel

Kolkata Trainee Doctor Murder : महिला डॉक्टर से दरिंदगी के बाद पूरे देश में रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल का ऐलान

Kolkata Trainee Doctor Murder : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न कर उसकी हत्या कर दी गयी। 9 अगस्त को घटी इस घटना के सामने आने के बाद से देशभर के डॉक्टरों में गुस्सा भरा हुआ है। महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए डॉक्टर देशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े :- तिरंगा रैली में शामिल हुए CM साय, मिनीमाता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने रविवार को 12 अगस्त से राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। इसी के साथ उन्होंने देश के सभी अस्पतालों में वैकल्पिक सेवाएं बंद करने की घोषणा की। उन्होंने सोशल प्लेटफार्म एक्स पर घोषणा करते हुए लिखा, ‘हम कल (12 अगस्त, सोमवार) से अपना राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।

रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल का ऐलान
रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल का ऐलान

हम आर जी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता के अपने पीटे गए, दुर्व्यवहार किए गए, बहुत आहत साथियों के साथ खड़े हैं। हम अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि इसे राजनीतिक न बनाएं और इसे बुरा रंग न दें, यहाँ मानवता दांव पर लगी है। सभी से सामूहिक रूप से डॉक्टरों का समर्थन करने और उनकी मदद करने का अनुरोध करते हूँ, वे अंदर से घायल हैं। (Kolkata Trainee Doctor Murder )

जूनियर डॉक्टर्स का प्रदर्शन
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पुलिस ने अभी तक सिर्फ एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है, जबकि इस जघन्य अपराध में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। अभी तक घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी नहीं देखने दिए गए हैं। यही वजह है कि बैठक के बाद डॉक्टरों ने फैसला किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे अस्पताल में काम करना बंद रखेंगे। उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। (Kolkata Trainee Doctor Murder )

Back to top button
error: Content is protected !!