Google Analytics —— Meta Pixel

तिरंगा रैली में शामिल हुए CM साय, मिनीमाता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

CM in Tiranga Rally: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजनांदगांव के नया बस स्टैंड में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव कल आएंगे रायपुर, विश्व हाथी दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

इसी कड़ी में राजनांदगांव में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और विधायक गुरू खुशवंत साहेब समेत कई जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित मिनीमाता निर्वाण दिवस और जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, जिसका आयोजन जिला सतनाम सेवा समिति की ओर किया गया। CM साय ने बस स्टैंड स्थित सतनाम भवन में मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित भी की। (CM in Tiranga Rally)

  

इधर, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के बस स्टैंड में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम सतनामी समाज के सर्वोच्च गुरु असम दास गुरुगोसांई खपरीडीह खुर्द की मौजूदगी में संपन्न हुआ। खाद्य मंत्री ने कहा कि मिनीमाता ने सतनामी समाज को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया। समाज को भी संगठित होकर शिक्षा, स्वास्थ्य और हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने समाज को एकजुट होकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को ऊंचा उठाने के लिए प्रयास किया था। (CM in Tiranga Rally)

खाद्य मंत्री ने समाज के लोगों को छत्तीसगढ़ की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। समाज द्वारा सतनाम भवन नवागढ़ से बस स्टैंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यकम में पद्मश्री उषा बारले ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष मंजूलता रात्रे , जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल नगर पंचायत मारो के अध्यक्ष धनलाल देशलहरे समेत कई जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति नवागढ़ के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। (CM in Tiranga Rally)

Back to top button
error: Content is protected !!