Google Analytics —— Meta Pixel

India-France Deal : आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को बड़ा टेंशन देने जा रहा भारत, आज खरीदेगा 26 लड़ाकू मरीन-राफेल

India-France Deal : पहलगाम आतंकी हमले के बीच भारत और फ्रांस के बीच आज दिल्ली में एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता होने जा रहा है. दोनों देश 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 63,000 करोड़ रुपये के सौदे (India-France Deal) पर हस्ताक्षर करेंगे. इस समझौते से भारतीय नौसेना की ताकत में काफी वृद्धि होगी, खासकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में जहां चीन का दबाव बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 28 April 2025: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

भारतीय नौसेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि

राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों का यह सौदा न केवल भारतीय नौसेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि यह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण कदम है. इन विमानों की क्षमताएं और उन्नत तकनीक आतंकवादी गतिविधियों पर नकेल कसने में मददगार साबित होंगी। (India-France Deal)

मिग-29के लड़ाकू विमानों के बेड़े को हटाने की तैयारी

बता दें कि खराब प्रदर्शन और रखरखाव संबंधी मुद्दों के कारण मिग-29के लड़ाकू विमानों के मौजूदा बेड़े को हटाने की तैयारी की जा रही है। 9 अप्रैल को समिति ने सबसे बड़े रक्षा सौदे को दी थी मंजूरी भारत ने इस महीने की शुरुआत में 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक के दौरान 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों के लिए अपने सबसे बड़े रक्षा सौदे को मंजूरी दी थी। इस अनुबंध में 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर जेट शामिल हैं, साथ ही बेड़े के रखरखाव, रसद सहायता, कर्मियों के प्रशिक्षण और स्वदेशी घटक निर्माण के लिए एक व्यापक पैकेज भी शामिल है।

राफेल मरीन की खासियत

  • एक मिनट में 18 हजार मीटर की ऊंचाई पर जा सकता है राफेल मरीन
  • राफेल मरीन विमान एक मिनट में 18 हजार मीटर की ऊंचाई पर जा सकता है। पाकिस्तान के पास मौजूद ए-16 और चीन के पास मौजूद जे-20 विमानों से राफेल ज्यादा बेहतर है। ये विमान अपनी अपनी उड़ान वाली जगह से 3700 किलोमीटर दूर तक हमला कर सकता है।
  • इसको विमानवाहक युद्धपोत के लिए खास तैयार किया गया है। यह दुश्मनों के रडार को चकमा देने में सक्षम है। राफेल विमान हिमालय के ऊपर बेहद सर्द मौसम में भी उड़ सकता है।
  • इस फाइटर जेट के वजन की बात करें तो राफेल की तुलना में राफेल मरीन का वजन थोड़ा अधिक है। जानकारी के मुताबिक, इस लड़ाकू विमान का वजन लगभग 10,300 किलोग्राम है। राफेल विमान के विंग्स मुड़ नहीं सकते हैं, लेकिन राफेल मरीन के विंग्स पूरी तरह से मुड़ सकते हैं।
Back to top button
error: Content is protected !!