उन्नत तकनीक का प्रयोग कर खेती करें किसानः कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू

Agriculture Minister Tamradhwaj Sahu: छत्तीसगढ़ के गृह और कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न कृषि अनुसंधान परियोजनाओं और गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के सहयोग से संचालित धान प्रजनन आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत एक्सीलरेटेड ब्रीडिंग फेसिलिटी का लोकार्पण किया। कंसल्टेटिव ग्रुप ऑफ इंटरनेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च (CGIAR) के तकनीकी मार्गदर्शन में संचालित इस कार्यक्रम के तहत धान की नवीन किस्मों के विकास में लगने वाली 12 साल की अवधि को घटाकर कर 6 साल किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल शिक्षक दिवस पर करेंगे 8152 स्कूल भवनों का लोकार्पण, 1500 नवनियुक्त शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल और CGIAR के प्रमुख संजय कटियार, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान विवेक कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव G.K. निर्माम समेत परियोजना के जुड़े कई कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे। मंत्री साहू ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए किए जा रहे अनुसंधान कार्यों और प्रौद्योगिकी विकास कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य कृषि प्रबंधन, विस्तार प्रशिक्षण संस्थान में संचालित जैविक खेती मिशन और कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में शामिल कृषकों समेत कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। (Agriculture Minister Tamradhwaj Sahu)

मंत्री साहू ने कहा कि किसानों को उन्नत तकनीक का इस्तेमाल करते हुए खेती करनी चाहिए और समय समय पर प्रशिक्षण हासिल कर अनुभव को खेती किसानी में अच्छे से इस्तेमाल करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला का अवलोकन किया और वहां टिश्यू कल्चर तकनीक के माध्यम से विकसित किए जा रहे केला, गन्ना, आर्किड आदि के पौधों का अवलोकन किया। मंत्री साहू ने डॉ. आर.एच. रिछारिया प्रयोगशाला में संचालित अक्ती जैव विविधता संग्रहालय में संग्रहित धान की 23 हजार 250 किस्मों का अवलोकन किया। यह अंतराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान मनीला के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा धान जननद्रव्य संग्रहालय है। उन्होंने वहां धान से प्रोटीन, शुगर सीरप और बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक निर्माण की प्रौद्योगिकी का भी अवलोकन किया। (Agriculture Minister Tamradhwaj Sahu)

Related Articles

Back to top button