पूर्व CM का भतीजे विजय बघेल पर वार, कहा- 5 साल में उनकी कोई उपलब्धि नहीं

Bhupesh on Vijay Baghel: दुर्ग लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग होगी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र पाटन में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के लिए प्रचार किया। साथ ही कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी और अपने भतीजे विजय बघेल पर जमकर हमला बोला। पूर्व CM ने कहा कि विजय बघेल 5 साल तक लापता रहे। 5 साल में उनकी कोई उपलब्धि नहीं है। वे ऐसे सांसद है, जिनका कोई उपयोग नहीं है। ऐसे सांसदों को घर पर बैठा देना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- Amit Shah Fake Video Row: अमित शाह का वीडियो एडिट करने वाला कांग्रेसी नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार
पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि विजय बघेल को लोकसभा चुनाव में 20 हजार वोटों से हार मिली थी। इस समय कांग्रेस की लीड डबल होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता बीजेपी से नाराज है। इन पांच महीनों में जनता को लगातार धोखा मिला है, जो वादा बीजेपी ने किया था वह पूरा नहीं किया है। जनता अब माफ नहीं करेगी। हमारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। लगातार महंगाई बढ़ रही है। पूर्व CM ने कहा कि बीजेपी संविधान बदलने की बात कर रही है। (Bhupesh on Vijay Baghel)
7 मई को ध्यान रखें:-
पंजा का बटन दबाना है, निष्क्रिय सांसद को भगाना है।
📍 ओदरागदन, पाटन pic.twitter.com/IVaAD6OFWW
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 3, 2024
CM साय ने कांग्रेस को कहा लबरा पार्टी
वहीं राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर कहा कि नरेंद्र मोदी तो गुजरात छोड़कर जा चुके हैं। जबकि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में छोड़कर जाने की बात कहां से हुई। इधर, सूरजपुर में दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लबरा पार्टी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों ही भ्रष्टाचारी है। यही वजह है कि भूपेश बघेल पर महादेव सट्टा एप मामले में FIR दर्ज हो चुका है। (Bhupesh on Vijay Baghel)
कांग्रेस ने जनता को हमेशा ठगा है और अब आरक्षण खत्म होने की बात कहकर जनता में गलतफहमियां फैला रही है।
मुख्यमंत्री होने के नाते मैं कहना चाहूंगा कि कोई आरक्षण कभी ख़त्म नहीं होगा। pic.twitter.com/DK1NJFHu6Z
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 3, 2024
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का करना है सूपड़ा साफ: CM
CM विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार झूठा प्रचार कर रही है, जिस तरह सरगुजा वासियों ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। इसी प्रकार पूरे प्रदेश में इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है। साथ ही भाजपा को पूरे 11 लोकसभा सीटों पर जीत दिलानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। आगे भी सभी वादे पूरे किए जाएंगे। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस बार फिर से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। (Bhupesh on Vijay Baghel)



