Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ताबड़तोड़ प्रचार जारी, कांग्रेस को कहा झूठी और ठगने वाली पार्टी

CM Sai on Congress: छत्तीसगढ़ में 7 मई को 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ताबड़तोड़ प्रचार जारी है। इस बीच उन्होंने सूरजपुर, बिलासपुर और बलौदाबाजार में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। CM साय ने बिलासपुर लोकसभा के परसदा और कोटा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने तीन महीने में ही छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाने की कोशिश की है, जिससे जनता का भरोसा विष्णु के सुशासन पर दिख रहा है। यह भरोसा इस चुनाव में भी दिखाना है, जिससे दिल्ली में भी भाजपा की सरकार वापस आए और विकास की रफ्तार को गति मिल सके।

यह भी पढ़ें:- पूर्व CM का भतीजे विजय बघेल पर वार, कहा- 5 साल में उनकी कोई उपलब्धि नहीं

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आने वाले 5 सालों में देश को विश्व की सबसे बड़ी ताकत बनाना है। इसके लिए आपका यह वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमूल्य है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कहा कि इससे हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 7 मई को भाजपा के सांसद को वोट दें, ताकि दिल्ली में आपका सांसद आपके क्षेत्र को विकास की बयार से बढ़ा सके। इधर, सूरजपुर में दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को लबरा पार्टी कहा। वहीं भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों ही भ्रष्टाचारी है। यही वजह है कि भूपेश बघेल पर महादेव सट्टा एप मामले में FIR दर्ज हो चुका है। (CM Sai on Congress)

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है: CM

CM विष्णुदेव साय ने कहा कि लबरा-ठगरा पार्टी ल जीते नई देना हे। देश में आरक्षण को लेकर कोई व्यवस्था नहीं बदलेगी। महतारी वंदन योजना भी सतत जारी रहेगी। कांग्रेस पार्टी लगातार झूठा प्रचार कर रही है, जिस तरह सरगुजावासियों ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। इसी प्रकार पूरे प्रदेश में इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है। साथ ही भाजपा को पूरे 11 लोकसभा सीटों पर जीत दिलानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। आगे भी सभी वादे पूरे किए जाएंगे। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस बार फिर से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। (CM Sai on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!