Google Analytics —— Meta Pixel

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया केंद्रीय चुनाव समिति का गठन, डिप्टी CM सिंहदेव भी शामिल

Congress Central Election Committee: विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड पर आ गई है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की 16 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति का गठन किया। समिति का गठन देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है। इस टीम में छत्तीसगढ़ से डिप्टी CM टीएस सिंहदेव को जगह मिली है। उनके साथ ही इस लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, के जे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याज्ञनिक, PL पुनिया, ओंकार मरकाम और केसी वेणुगोपाल का नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- उन्नत तकनीक का प्रयोग कर खेती करें किसानः कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू

इधर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों को लेकर लगातार दो दिनों तक मंथन किया, लेकिन इसके बाद भी कोई फैसला नहीं हो सका है। इधर, BJP अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी करने की तैयारी में है, लेकिन कांग्रेस की पहली लिस्ट ही जारी नहीं हो पाई है। दरअसल, कांग्रेस की चुनाव समिति और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक सोमवार शाम तक चली। रायपुर में रविवार से चल रही मैराथन बैठक के बावजूद अभी तक प्रत्याशियों पर फैसला नहीं हो सका है। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि CEC की बैठक के बाद 8 सितंबर को प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। (Congress Central Election Committee)

बता दें कि मुख्यमंत्री निवासी में सोमवार को पहले कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई और उसके बाद पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की। इसमें CM भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी सैलजा समेत PCC चीफ दीपक बैज, डिप्टी सीएम TS सिंहदेव और स्पीकर चरणदास महंत समेत सभी सदस्य मौजूद रहे। कुमारी सैलजा ने कहा कि बैठक में सभी नेताओं ने अपने सुझाव रखे थे। अब 8 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। दोनों ही बैठक में प्रत्याशियों की सूची पर भी मंथन हुआ। हालांकि प्रत्याशियों के नामों पर फैसला नहीं हो सका है। कांग्रेस की चुनाव समिति की रविवार को भी देर रात तक बैठक चली थी। इसके बाद प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कहा था कि बैठक में अच्छा फीडबैक मिला है। सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। लोगों का उत्साह नजर आ रहा है।  (Congress Central Election Committee)

Back to top button
error: Content is protected !!