Akshaya Navami : कल अक्षय नवमी पर होगी आंवला के पेड़ की भी पूजा, पढ़ें आंवला खाने के फायदे

Akshaya Navami : हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को अक्षय नवमी (Akshaya Navami) मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अक्षय नवमी के दिन आंवला के पेड़ की भी पूजा होती है। इसलिए इसे आंवला नवमी भी कहते हैं।

इस साल अक्षय नवमी (Akshaya Navami) 2 नवंबर को मनाई जाएगी। आंवला हिंदू धर्म में पूजनीय होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसका रोजाना सेवन करने से शरीर को की लाभ मिलते हैं। आप चाहें तो इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। आइए जानते हैं कि आंवला खाने के क्या फायदे होते हैं।

यह भी पढ़ें : Delhi Pollution : दिल्ली में बद्तर हुए हालात, Air Quality Index पहुंचा 400 के पार

Akshaya Navami : बढ़ती है इम्यूनिटी

आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। जिससे कई तरह की बीमारियां जैसे की सर्दी जुखाम, इंफेक्शन आदि नहीं होते हैं। जुकाम होने पर आप 2 चम्मच आंवला पाउडर को 2 चम्मच शहद के साथ मिलाकर दिन में कम से कम 3 से 4 बार सेवन करें। इससे आपको राहत मिलेगी।

बढ़ाता है आंखों की रोशनी

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके आंखों की रोशनी कम हो रही है। तो आपको रोज एक आंवला का सेवन करना चाहिए। असल में आंवला में कैरोटीन पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा ये मोतियाबिंद, आंखों में खुजली और जलन जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें : Digital Rupee : आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश में लांच करेगा डिजिटल रुपया, जानें इससे जुड़ी सारी जानकारी

वजन कम करने में फायदेमंद

आंवले में एक खास तरह का प्रोटीन पाया जाता है जो भूख को कंट्रोल करता है। आंवाला में फैट और कार्ब्स की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए ये मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button