PM मोदी ने मोरबी पहुंचकर की घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात, टूटे ब्रिज का किया मुआयना

Morbi PM Modi Visit: गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, जहां खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। PM मोदी ने हादसे वाली जगह का मुआयना किया। गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। बता दें कि 30 अक्टूबर को यहां मोरबी ब्रिज गिरने की घटना हुई थी, हादसे में मरने वालों की वर्तमान संख्या 135 है। गुजरात में बुधवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। NDRF के मुताबिक नदी में 2 और शव फंसे हो सकते हैं। 125 लोगों की टीम और 12 नावों के साथ गोताखोर तलाशी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- मध्यप्रदेश के जबलपुर में महसूस हुए भूकंप के झटके, 10 सेकंड तक कांपती रही धरती

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में मोरबी पुल दुर्घटना में हुए घायलों से मुलाकात की। साथ ही उनका हाल-चाल जाना। मोरबी सिविल अस्पताल में पुल गिरने और घायलों से मिलने की घटना स्थल का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मोरबी में SP कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुल गिरने की घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अपनों को खोने वाले 26 परिवारों से मुलाकात भी की। (Morbi PM Modi Visit)

 

वहीं सुप्रीम कोर्ट से पुल हादसे की न्यायिक जांच की मांग की गई है। इस पर अदालत 14 नवंबर को सुनवाई करेगी।
NDRF कहा- हमें आशंका है कि कुछ शव नदी के तल में भी हो सकते हैं। हमने गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन फिर शुरू कर दिया है। पुल का रखरखाव करने वाली ओरेवा कंपनी के 2 मैनेजर, ब्रिज की रिपेयरिंग करने वाले दो कॉन्ट्रैक्टर, दो टिकट क्लर्क और तीन सिक्योरिटी गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, अहमदाबाद के अटल ब्रिज के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यहां 1 घंटे में 3 हजार लोग ही जा सकेंगे। इसे बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि ब्रिज की क्षमता 12 हजार है। (Morbi PM Modi Visit)

मोरबी के 135 मृतकों में 30 बच्चे हैं। 45 की उम्र 18 साल से कम है। ज्यादातर महिलाओं और बुजुर्गों की जान गई है। 170 लोग रेस्क्यू किए गए हैं। 100 घायल हैं। ब्रिज के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ओरेवा ग्रुप के पास है। इस ग्रुप ने मार्च 2022 से मार्च 2037 यानी 15 साल के लिए मोरबी नगर पालिका के साथ एक समझौता किया है। गुजरात पुलिस ने कहा कि 50 लोगों की टीम पुल हादसे की जांच में जुटी है। जिम्मेदारों पर धारा 304, 308 और 114 के तहत केस दर्ज किया गया है। IG ने कहा- अभी तक जिनकी भूमिका सामने आई, उन्हें गिरफ्तार किया गया। (Morbi PM Modi Visit)

दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और राज्य में चुनाव हों। घड़ी बनाने वाली कंपनी को पुल का ठेका क्यों दिया गया। इसका मतलब यह है कि कंपनी का भाजपा से लिंक है। कंपनी और मालिक का नाम FIR में नहीं लिखा। वहीं हादसे को लेकर कांग्रेस भी लगातार राज्य सरकार और BJP को घेर रही है। ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि आने वाले दिनों में गुजरात में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना फायदा देख रही है। (Morbi PM Modi Visit)

Related Articles

Back to top button