ऑल इंडिया सूफी काउंसिल का वक्फ बिल को समर्थन, पारदर्शिता से जमीन के इस्तेमाल की उम्मीद
Waqf Amendment Bill : अखिल भारतीय मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 (Waqf Amendment Bill )के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी है। इस संगठन ने कहा कि यह बिल वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता लाने और जमीन के इस्तेमाल को पूरी तरह नियमित करने में मददगार साबित होगा। संगठन के अनुसार, वक्फ बोर्ड के नाम पर कुछ माफियाओं ने संपत्तियों पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे यह विधेयक खत्म करेगा। इसके साथ ही, संगठन ने उम्मीद जताई कि इस कानून से आम मुस्लिम समाज को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि उनकी जमीन का उपयोग पारदर्शी और कल्याणकारी तरीके से होगा।
यह भी पढ़े :- वक्फ के बाद अब ईसाई समुदाय की जमीन पर RSS की नजर, राहुल गांधी का केंद्र पर हमला
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जैसे कुछ अन्य मुस्लिम संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं और इसे वक्फ की स्वायत्तता पर हमला बता रहे हैं। सूफी संगठन के इस समर्थन ने वक्फ बिल को लेकर चल रही बहस में एक नया आयाम जोड़ दिया है।
शाइस्ता अंबर ने कहा कि वक्फ की जमीनों पर अवैध कब्जे को मुक्त कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम भाजपा सरकार से महिलाओं के अधिकार दिलाने और वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता लाने का अनुरोध करते हैं। अब तक अन्य पार्टियों ने क्या किया, क्या वे सो रही थीं? मैं मौजूदा सरकार से अनुरोध करती हूं कि आज तक जो कुछ भी हुआ, उसे अब वक्फ की जमीनों को मुक्त कराने में मदद करें, जिन पर अवैध कब्जे हुए हैं, इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। (Waqf Amendment Bill )



