धमतरी में गणेशोत्सव की अद्भुत झांकी – बनिया तालाब में शिवलिंग आकार का मंदिर बना आकर्षण का केंद्र

Ganeshotsav 2025 : धर्मनगरी धमतरी में 11 दिवसीय गणेशोत्सव की भव्यता इस बार नए रंग में देखने को मिल रही है। हर गली, मोहल्ले और चौक-चौराहे पर सजीव झांकियां भक्तों का मन मोह रही हैं, लेकिन आमापारा स्थित बनिया तालाब में बनी झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
यह भी पढ़े :- रोजवुड कॉलोनी में गणेश उत्सव पर सजा भव्य आनंद मेला, व्यंजनों और उल्लास से गूंजा प्रांगण
सत्यम गणेशोत्सव (Ganeshotsav 2025) समिति, आमापारा ने तालाब के भीतर करीब 130 फीट लंबे मार्ग पर भव्य पंडाल सजाकर गणपति बप्पा को विराजित किया है। खास बात यह है कि तालाब के बीचों-बीच राजनांदगांव के प्रसिद्ध पाताल भैरवी मंदिर की तर्ज पर शिवलिंग आकार का विशालकाय मंदिर तैयार किया गया है। यहां भगवान गणेश और हनुमानजी की दिव्य प्रतिमाएं भक्तों को अनूठे दर्शन दे रही हैं।
गणेशोत्सव
समिति पिछले 18 वर्षों से हर बार अलग-अलग थीम पर गणेशोत्सव (Ganeshotsav 2025) का आयोजन करती आ रही है। समुद्र मंथन, रामसेतु, स्वच्छता अभियान और डगर फूल जैसी झांकियों ने पहले ही धमतरीवासियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। इस बार की ‘पाताल भैरवी’ झांकी भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है।
हर रोज देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यहां उमड़ रही है। तालाब पर सजी यह अद्वितीय झांकी न केवल धमतरी बल्कि पूरे प्रदेश के गणेश भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन चुकी है।



