Google Analytics —— Meta Pixel

रोजवुड कॉलोनी में गणेश उत्सव पर सजा भव्य आनंद मेला, व्यंजनों और उल्लास से गूंजा प्रांगण

Rosewood Colony Ganesh Utsav: गणेश उत्सव के पावन अवसर पर रायपुर के रोजवुड रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से इस साल भव्य “आनंद मेला” का आयोजन किया गया। गणेशोत्सव की छटा, उल्लास और उमंग से सजी इस संध्या ने न केवल कॉलोनीवासियों बल्कि आगंतुकों को भी अद्भुत अनुभव प्रदान किया। यह आयोजन स्वाद, संगीत, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्वितीय संगम बनकर सामने आया। पूरे प्रांगण को रंग-बिरंगी सजावट, रोशनी और उत्सवी माहौल से सजाया गया था। लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरे पर उत्साह और उल्लास झलक रहा था। वातावरण में भक्ति संगीत और हंसी-खुशी की गूंज से पूरे क्षेत्र में उत्सव का अद्भुत नज़ारा बना हुआ था।

यह भी पढ़ें:- रक्षा विशेषज्ञों ने सराहा प्रधानमंत्री मोदी का रुख, SCO समिट में PM का बयान पाकिस्तान और उसके समर्थकों पर चोट

मेले में सबसे बड़ी आकर्षण स्वादिष्ट व्यंजनों की विविधता रही। अलग-अलग स्टॉलों पर घर-घर के विशेष पकवानों की खुशबू वातावरण को महका रही थी। खुशबू शर्मा के मुगेड़ी स्टॉल पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। दीपिका द्वारा बनाए गए छोले चाट और बालूशाही का स्वाद सभी ने सराहा। कविता की भेल ने चटपटा स्वाद दिया, वहीं पल्लवी के मोमोस बच्चों और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। मिनाक्षी की चाउमिन और शशी द्वारा परोसे गए ब्रेड पकोड़े व भजिया ने व्यंजनों की विविधता को और बढ़ाया। ईश्वरी के फरा और मिर्ची भजिया ने परंपरागत स्वाद का परिचय दिया और सभी को प्रभावित किया। रूमा मजूमदार की कोल्ड कॉफी और अन्य बेवरीज ने लोगों को ताजगी दी और अंत में डॉली के गुपचुप ने सभी को स्वाद का ऐसा अनुभव कराया कि मेले का हर आगंतुक इसकी चर्चा करता नजर आया। (Rosewood Colony Ganesh Utsav)

सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि आपसी मेल-जोल और पारिवारिक वातावरण ने भी इस मेले को खास बना दिया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन एक-दूसरे से मिलने, बातचीत करने और अपने बच्चों को परंपरा से जोड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। छोटे बच्चों ने खेलों और स्टॉलों का आनंद लिया तो बुजुर्गों ने पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए इस उत्सव को सराहा। इस अवसर पर रोजवुड रेसिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश दास वैष्णव, सचिव सौरव सिंह, उपाध्यक्ष छन्नू लाल साहू, संगठन सचिव के सी मजूमदार, सलाहकार जी पी ताम्रकार एवं संतोष कुमार वाहने, ग्रीन्सविले सोसाइटी के अध्यक्ष देवता दिन दुबे , कोषाध्यक्ष राजेश द्विवेदी, अमित द्विवेदी,पंकज शर्मा, राजेंद्र सिंह गौर, गोस्वामी, राम चन्द्र सोनी, नितेश लोखन्डे, ओमप्रकाश पटेल,संत राम साहू,मीत मरावी,अभिषेक खींची अंशुल थूदगल,नरेंद्र साहू,मंगल साहू, राधा द्विवेदी, विनीता सक्सेना समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। (Rosewood Colony Ganesh Utsav)

सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। समिति के पदाधिकारियों ने मेले को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों और स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया। रोजवुड रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया ने अपने संदेश में कहा कि गणेश उत्सव न केवल भक्ति और आस्था का पर्व है बल्कि यह समाज में भाईचारे, एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। आनंद मेला इसी उद्देश्य की पूर्ति करता है, जहां हर कोई साथ मिलकर उत्सव की खुशी साझा करता है। (Rosewood Colony Ganesh Utsav)

Back to top button
error: Content is protected !!