Google Analytics —— Meta Pixel

अब 20 हजार कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में अमेजन, टॉप मैनेजर्स लिस्ट में शामिल

Amazon Employees News : ट्विटर और मेटा के बाद अब अमेजन ने कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन अमेजन कंपनी 10 हजार नहीं बल्कि 20 हजार कर्मचारियों को जॉब से निकालने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने कई डिपार्टमेंट्स में से कर्मचारियों की संख्‍या कम करेगी और कई टॉप मैनेजर्स को भी निकालेगी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कर्मचारियों की छंटनी में कंपनी के टेक्नोलॉजी, कॉरपोरेट, डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर समेत कई डिपार्टमेंट्स के एम्प्लॉइज शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरू, केंद्र सरकार पेश करेगी 16 नए बिल

कंपनी ये छंटनी इस महीने के आखिरी या फिर न्यू ईयर के बाद तक कर सकती है। छंटनी की वजह आर्थिक मंदी के कारण कॉस्ट कटिंग और कोविड में की गई ओवर हायरिंग को बताया जा रहा है। कुछ दिनों पहले अमेजन के CEO एंडी जेसी ने भी खुलासा किया था कि कंपनी 2023 तक कर्मचारियों को निकालना जारी रखेगी। हालांकि उन्होंने तब ये नहीं बताया था कि कंपनी कितनी संख्या में एम्प्लॉइज की छंटनी करेगी। वहीं इससे पहले मिड-नवंबर में कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अमेजन 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने का प्लान बना रही है। हालांकि छंटनी की संख्या अब बढ़ गई है। (Amazon Employees News)

जानकारी के मुताबिक अमेजन के एम्प्लॉइज को लेवल-1 से लेवल-7 तक रैंक किया गया है और सभी लेवलों पर कर्मचारियों के प्रभावित होने की संभावना है। कंपनी ने मैनेजर्स को एम्प्लॉइज के परफॉर्मेंस का आंकलन करने के लिए कहा है। इसके बाद छंटनी की प्रोसेस शुरू की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 हजार एम्प्लॉइज कंपनी के कॉर्पोरेट स्टाफ के करीब 6% और टोटल 1.5 मिलियन वर्कफोर्स के लगभग 1.3% के बराबर है। (Amazon Employees News)

कॉर्पोरेट एम्प्लॉइज को बताया गया है कि कर्मचारियों को कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट्स के मुताबिक 24 घंटे का नोटिस और सेवरेंस पे दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि छंटनी की खबर सामने आने के बाद कंपनी के कर्मचारियों में डर का माहौल है। अमेजन के पास 31 दिसंबर 2021 के आंकड़े के मुताबिक 15 लाख से ज्यादा फुल टाइम और पार्ट टाइम एम्प्लॉइज हैं। इसमें से 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी अमेजन के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी होगी। बता दें कि अमेजन की शुरुआत 5 जुलाई 1994 को हुई थी। कंपनी काम करने के लिए कई यूनिट में रोबोट का इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। (Amazon Employees News)

फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने अपने 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी के 18 साल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी हुई है। कर्मचारियों को निकालने का ऐलान कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने किया। एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के साथ ही दुनिया भर में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। ट्विटर के कुल 7,500 स्टाफ में से करीब आधे को निकाल दिया गया है। भारत में ट्विटर के 200 से ज्यादा कर्मचारियों थे, जिनमें में से ज्यादातर को निकाल दिया है। (Amazon Employees News)

Back to top button
error: Content is protected !!