जो चंदा नहीं दे पा रहे, BJP सरकार उन्हें जेल भेज रही, क्या ये लूट नहीं है?: मल्लिकार्जुन खड़गे

Congress President kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम के गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। देश की जनता बहुत कठिनाई में जीवन गुजार रही है। मोदी जी ने देश की जनता से कुछ वादे किए थे, जैसे – हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा, विदेशों से काला धन वापस लाऊंगा, सबके खातों में 15 लाख डालूंगा, किसानों की आय दोगुनी होगी, 2022 तक सभी को घर दूंगा। मोदी जी ने सिर्फ झूठ बोला, लेकिन एक भी वादे पूरे नहीं किए। देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेस के लोग हैं। आजादी के लिए BJP ने कोई लड़ाई नहीं लड़ी, लेकिन देशभक्ति की बातें खूब करते हैं।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री मोदी इतने अहंकारी है कि उन्हें कोई कुछ कह नहीं सकता: प्रियंका गांधी

खड़गे ने कहा कि देशभक्ति की बातें तो ऐसा करते हैं, जैसे- मोदी जी के आगे पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री जी और इंदिरा गांधी जी कुछ भी नहीं है। BJP के मुताबिक तो देश को आजादी ही 2014 में मिली। हमने जो 5 न्याय और 25 गारंटी देने का वादा किया है। ये हम जरूर देंगे। एक तरफ हम ‘न्याय’ के साथ गारंटी की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ BJP लोगों को मिलने वाले न्याय का विरोध कर रही है। हम उस BJP सरकार को सत्ता में आने से रोकेंगे। इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम एक सुनियोजित लूट है, जो चंदा दे रहा है, सरकार उसे धंधा दे रही है, जो चंदा नहीं दे पा रहे, BJP सरकार उन्हें जेल भेज रही है। क्या ये लूट नहीं है? (Congress President kharge)

उन्होंने पूछा कि क्या यही इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम की पारदर्शिता है? मोदी जी को डराने की कोशिश हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह ED, CBI, IT से लोगों को डरा रहे हैं। हम तो बस इतना चाहते हैं कि लोकतंत्र में एक अच्छा नेता सरकार चलाए। क्या मनमोहन सिंह जी कभी किसी को गलत शब्द कहा था, लेकिन PM मोदी बात करते हैं तो इनकी बातों को कोई मानता नहीं है। ऐसी तो इनकी विश्वसनीयता है। कांग्रेस बहती नदी की तरह है। कुछ लोगों के चले जाने से इस पर कोई असर नहीं पड़ता। (Congress President kharge)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा कहती है कि भ्रष्टाचारियों को जेल में डालना चाहिए, लेकिन जब भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने वाले नेता उनकी पार्टी में शामिल होते हैं तो उन्हें गोद में बैठाया जाता है। उन्हें राज्यसभा या विधानसभा में भेजा जाता है। अमेठी की जगह केरल के वायनाड से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की आलोचना पर खड़गे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाने वालों को बताना चाहिए कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने कितनी बार अपनी सीटें बदली हैं। खड़गे ने कहा कि अमेठी और रायबरेली सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के लिए थोड़े दिन इंतजार करना होगा। (Congress President kharge)

Related Articles

Back to top button