Google Analytics —— Meta Pixel

‘भारत के खौफ’ के बीच पाकिस्तान सरकार ने आनन फानन में बुलाया ‘नेशनल असेंबली का विशेष सत्र’, राष्ट्रपति ने आधी रात को जारी किया नोटिस

Pahalgam Terror Attack: भारत के साथ युद्ध की आहट से पाकिस्तान में घबराहट बताई जा रही है और वहां अफरा-तफरी मची हुई है इस बीच पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने नेशनल असेंबली का विशेष सत्र बुलाया है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भारत के कड़े रुख के कारण पाकिस्तान ने ये कदम उठाया है।

यह भी पढ़े :- Balodabazar News: पं. बंशराज तिवारी की स्मृति में मंगलवार, 6 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार आधी रात को बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार शाम 5 बजे संसद (नेशनल असेंबली) का आपात सत्र बुलाया है। ये बैठक सोमवार को शाम 5 बजे इस्लामाबाद स्थिति संसद भवन में होगी।

सोमवार को संसद भवन में होगी बैठक

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने एक जारी आधिकारिक बयान कर कहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 54 की धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने संसद भवन, इस्लामाबाद में सोमवार, 5 मई, 2025 को शाम 5 बजे राष्ट्रीय असेंबली की बैठक बुलाई है। (Pahalgam Terror Attack)

पाकिस्तान भारत के एक्शन से डरा हुआ है, यही कारण है कि कई होटल और हजारों मदरसों को बंद कर दिया गया है. यहां तक अजान भी लाउडस्पीकर के बजाय नॉर्मल तरीके से की जा रही है. ऐसे में पाकिस्तान असेंबली का सत्र चर्चा का विषय बना हुआ है. पाकिस्तान लगातार अपनी सफाई पेश कर रहा है, जबकि उसकी हकीकत किसी से छिपी नहीं है। (Pahalgam Terror Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!