Google Analytics —— Meta Pixel

सानिया मिर्जा से तलाक की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने रचाई दूसरी शादी, सामने आई तस्वीरें

Shohaib Malik Got Married : पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक ने ट्विटर पर अपनी दूसरी शादी का एलान कर दिया है. सोशल साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मलिक ने पाकिस्तानी टीवी प्रस्तोता सना जावेद के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘- Alhamdullilah “And We created you in pairs” وَخَلَقْنَاكُمْ أَزْوَاجًا’. मालूम हो कि शोएब मलिक ने 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा से शादी की थी. उनके 5 साल का बेटा भी है.

हालांकि अभी तक सानिया मिर्जा और शोएब मलिक (Shohaib Malik Got Married ) के बीच तलाक की कोई खबर नहीं आई है. लेकिन दोनों के बीच तलाक की अफवाहें बार-बार फैलती रही हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर सानिया ने शोएब से अलग रहने के दौरान कई ऐसी तस्वीरें शेयर की थी, जिससे यह बात साफ हो गई थी कि दोनों के बीच अब पहले जैसे रिलेशन नहीं रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल

बता दें कि शोएब ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान नहीं किया है. मलिक ने केवल टेस्ट से खुद को अलग किया है. अपने करियर में शोएब ने 35 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं 287 वनडे मैच अपने करियर में खेल चुके हैं. टी20 में मलिक ने 124 मैच खेलकर 2435 रन बनाने में सफल रहे हैं. शोएब दुनिया भर की टी-20 लीग में खेलते हैं और पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की ओर से खेलते हैं. (Shohaib Malik Got Married )

सानिया मिर्जा की गुप्त सोशल मीडिया पोस्ट

सानिया ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक गुप्त पोस्ट लिखा, जिससे उनकी शोएब से तलाक की अफवाहों को और हवा मिली. उन्होंने लिखा, ‘शादी कठिन है. तलाक कठिन है. अपना कठिन चुनें. मोटापा कठिन है. फिट रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. कर्ज में डूबना कठिन है. आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. संचार कठिन है. संवाद न करना कठिन है. अपना कठिन चुनें. जिंदगी कभी आसान नहीं होगी. यह हमेशा कठिन रहेगा. लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं. बुद्धिमानी से चुनें.’

Back to top button
error: Content is protected !!