तीन नए आपराधिक कानून संविधान के अधिकारों की सुरक्षा करने वाला सिस्टम: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah in Chandigarh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे पहले जो कानून थे वो 160 साल पहले बने, अंग्रेजों के बनाए गए, अंग्रेजों की संसद में बनाए गए और नागरिकों की जगह अंग्रेजों के शासन की सुरक्षा के लिए बनाए गए। PM मोदी जो तीन कानून लेकर आए हैं ये भारतीय लोगों द्वारा बने, भारतीय संसद में बने और भारत के नागरिकों को सुरक्षा और न्याय मिले इसके लिए बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh 5th, 8th Board Exam : छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगी 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरकार के सभी विभागों के साथ एक आग्रह रखा कि हमारे प्रशासन में से गुलामी के सभी चिन्हों को समाप्त करके नए भारत की सोच को प्रत्यापित करना चाहिए। मुझे बहुत संतोष है कि देश की 140 करोड़ जनता की सुरक्षा सम्मान और उनके संविधानरत अधिकारों की सुरक्षा करने वाला सिस्टम, हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली आज से पूर्णतया भारतीय बन चुकी है और भारत के लोगों द्वारा बनाए गए कानूनों से आप सभी को न्याय मिलने वाला है। (Amit Shah in Chandigarh)
पहले आतंकवादियों को होता था फायदा: शाह
शाह ने कहा कि आज का दिन भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि चंडीगढ़ भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को पूरी तरह से लागू करने वाला पहला क्षेत्राधिकार बन गया है। यह उपलब्धि देश की न्याय प्रणाली को मजबूत करने के प्रयासों में एक उल्लेखनीय कदम है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि अब तक आतंकवाद और संगठित अपराध की कोई व्याख्या नहीं थी, जिससे आतंकवादियों को फायदा होता था। इन कानूनों में आतंकवाद को परिभाषित किया गया है। (Amit Shah in Chandigarh)



