Google Analytics —— Meta Pixel

Amit Shah Lok Sabha speech: लोकसभा में अमित शाह का बड़ा बयान, ऑपरेशन महादेव में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, विपक्ष पर भी साधा निशाना

Amit Shah Lok Sabha speech: नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर में हुए ‘ऑपरेशन महादेव’ का जिक्र करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन बड़े आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की पहचान सुलेमान, अफगान और जिब्रान के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :- Woman caught with lover: महिला प्रेमी के साथ होटल में पकड़ी गई, पति और भाई से हुई मारपीट

अमित शाह ने बताया कि सुलेमान लश्कर का A श्रेणी का कमांडर था और पहलगाम व गगनगीर आतंकी हमलों में शामिल था। सुलेमान के खिलाफ कई सबूत मौजूद हैं। वहीं अफगान और जिब्रान भी A ग्रेड के आतंकी थे। यह कार्रवाई सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत की गई। (Amit Shah Lok Sabha speech)

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बीच में टोका-टोकी की गई, जिस पर शाह ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि “बैठ जाइए, मुझे बोलने दीजिए।” उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “मैं समझता था आतंकवादियों के मारे जाने पर विपक्ष खुश होगा, लेकिन लगता है ऐसा नहीं है। क्या आतंकियों के धर्म देखकर दुखी हैं?” (Amit Shah Lok Sabha speech)

Back to top button
error: Content is protected !!