Gariaband BJP new team: भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, अनिल चंद्रकार की अगुवाई में 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

Gariaband BJP new team: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने गरियाबंद जिला संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय और जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यालय से कुल 17 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। नई टीम में जहां अनुभवी नेताओं को स्थान मिला है, वहीं युवा चेहरों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मुख्य पदाधिकारी नियुक्तियाँ:
• अनिल चंद्रकार – जिलाध्यक्ष
• आशीष शर्मा – महामंत्री
• चन्द्रशेखर साहू – महामंत्री
• अजय (अज्जू) रोहरा – कोषाध्यक्ष
• राधेश्याम सोनवानी – प्रवक्ता
उपाध्यक्ष नियुक्त: गुरुनारायण तिवारी, प्रीतम सिन्हा, ईश्वर लाल साहू, पडुलोचन जगत, केशरी ध्रुव, सरिता ठाकुर
मंत्री नियुक्त: सुरेन्द्र सोनटेके, जगदीश यादव, सुरसती साजी, श्रुति ध्रुव, मनीष सिन्हा, वृत्ति बनर्जी
जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार का बयान:
“भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और समर्पण को प्राथमिकता देती है। हमने ऐसे लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और पार्टी को हर बूथ तक मजबूत करेंगे। हमारी टीम पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है और मिशन 2028 को लेकर पूरी तरह तैयार है।” (Gariaband BJP new team)
महिला सशक्तिकरण और संगठन संतुलन पर जोर
नई कार्यकारिणी में महिलाओं को भी प्रमुख स्थान दिया गया है, जो भाजपा के महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण को दर्शाता है। संगठन में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन इसे मजबूती प्रदान करेगा। (Gariaband BJP new team)



