Google Analytics —— Meta Pixel

अग्निवीरों को पेंशन वाली नौकरी देगी भाजपा सरकार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah on Congress: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के नांगल चौधरी स्थित अनाज मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन दिनों राहुल बाबा हरियाणा में घूम रहे हैं, वे कह रहे हैं कि ‘अग्निवीर योजना’, हरियाणा के युवाओं को बेकार कर देगी। भाइयों-बहनों इनका भरोसा मत करना, ये झूठ बोलने की मशीन हैं, अग्निवीर योजना को राहुल बाबा समझे ही नहीं हैं। अग्निवीर योजना, हमारी सेना को युवा रखने का कार्यक्रम है। अग्निवीर योजना, युवाओं को बेकार करने का कार्यक्रम नहीं है। मैं वादा कर रहा हूं कि एक-एक युवा को हरियाणा और भारत सरकार पेंशन वाली पक्की नौकरी देगी।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का करती है काम: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस के 10 साल… परिवार और दामाद कल्याण के 10 साल। दूसरी ओर भाजपा के 10 साल… बिना खर्ची, बिना पर्ची युवाओं के विकास के 10 साल। एक ओर कांग्रेस के 10 साल… लूट के 10 साल। दूसरी ओर भाजपा के 10 साल… सुशासन के 10 साल। एक ओर कांग्रेस के 10 साल… दलितों और पिछड़ों के अपमान के 10 साल। दूसरी ओर भाजपा के 10 साल… 36 बिरादरी के विकास के 10 साल। इन दोनों के बीच आपको निर्णय करना है। एक कहावत है- ‘एक अनार और 100 बीमार’! कांग्रेस की ऐसी ही स्थिति हो गई है। हुड्डा साहब कहते हैं- मैं मुख्यमंत्री बनूंगा, लेकिन उनके युवराज भी तैयार हैं और कह रहे हैं- पिताजी आपकी उम्र हो गई है, मैं मुख्यमंत्री बनूंगा। (Amit Shah on Congress)

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कसा तंज

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने तंज कसते हुए कहा कि कुमारी शैलजा भी तैयार हैं और प्रियंका गांधी के खेमे से रणदीप सुरजेवाला भी तैयार हो गए हैं। भैया क्यों झगड़ रहे हो, न कांग्रेस को बहुमत आना है और न ही आपका (कांग्रेस) मुख्यमंत्री बनना है, मुख्यमंत्री भाजपा का बनेगा। PM मोदी ने पिछड़ा समाज के कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी और राहुल बाबा, अमेरिका जाकर कहते हैं कि दलितों और पिछड़ों का विकास हो चुका है, अब उन्हें आरक्षण की जरूरत नहीं है। राहुल बाबा जब तक संसद में भाजपा का एक भी सांसद है, तब तक हम आरक्षण को हाथ नहीं लगाने देंगे। युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची नौकरियां देनी हो या महिलाओं की पंचायतों में भागीदारी सुनिश्चित करनी हो, भाजपा ने हरियाणा को विकास और सुशासन का पर्याय बनाया है। (Amit Shah on Congress)

राहुल गांधी को जनता जवाब देगी: शाह

शाह ने कहा कि भाजपा ने बीते  सालों सालों में हरियाणा को कांग्रेस के कट, कमीशन और करप्शन के शासन से मुक्त कर एक पारदर्शी और गरीब-कल्याण के प्रति समर्पित सरकार दी है। हरियाणा वासी एक बार फिर कमल खिलाकर भाजपा को सेवा का मौका देने के लिए तैयार हैं। ‘शक्ति’ का अपमान करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस को हरियाणा की जनता जवाब देगी। हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में राहुल गांधी ने जितने वादे किए, उनमें एक भी पूरा नहीं हुआ। राहुल बाबा की एक-एक गारंटी फेल हो गईं। हरियाणा में कांग्रेस के नेता अभी से अपना घर बनाने व समर्थकों को नौकरी देने की बात कर रहे हैं। इनका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार देना नहीं, अपने परिवार और दिल्ली के दामाद का घर भरना है। (Amit Shah on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!