Google Analytics —— Meta Pixel

Amrit Bharat Express: गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन 18 जुलाई से होगी शुरू, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Amrit Bharat Express: गोमतीनगर से दरभंगा के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी में आयोजित एक विशेष समारोह से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन के दिन यह ट्रेन दरभंगा से एक विशेष उद्घाटन सेवा के रूप में चलेगी।

गोरखपुर जंक्शन पर इस उद्घाटन ट्रेन के आगमन पर विशेष स्वागत की योजना है। ट्रेन के संचालन और आयोजन को लेकर रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं।

यह भी पढ़ें:- Bilaspur High Court: सड़कों पर मवेशियों का आतंक, हाईकोर्ट ने पूछा- कब सुधरेगा सिस्टम?


🚉 नियमित सेवा रविवार से शुरू Amrit Bharat Express

ट्रेन संख्या 15561 अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से हर शनिवार दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से रात 11:25 बजे प्रस्थान कर अगली सुबह 5:35 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 15562 गोमतीनगर से हर रविवार सुबह 08:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे गोरखपुर पहुंचकर वहां से रवाना होकर रात 12:35 बजे दरभंगा पहुंचेगी। (Amrit Bharat Express)

Train cancellation: जगदलपुर से चलने वाली 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, समलेश्वरी, हिराखंड, किरंदुल-विशाखापट्टनम नहीं आएगी जगदलपुर


🛤 कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

यह ट्रेन गोरखपुर, अयोध्या, मनकापुर, बस्ती और कप्तानगंज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। यह नॉन-एसी एक्सप्रेस ट्रेन है, जिसमें शयनयान (स्लीपर) और साधारण (जनरल) श्रेणी के कोच होंगे। (Amrit Bharat Express)

New Agriculture Scheme: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को कैबिनेट की मंजूरी, 100 जिलों में कृषि विकास, फसल विविधीकरण और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा


⚙️ क्या है खास?

यह ट्रेन पुश-पुल तकनीक पर आधारित है, यानी दोनों छोर पर इंजन लगे होते हैं, जिससे इसकी रफ्तार अन्य मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में अधिक होती है। इसकी अधिकतम गति 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिससे यात्रा का समय कम हो जाता है। (Amrit Bharat Express)

Back to top button
error: Content is protected !!