Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur petrol pump murder: पेट्रोल पंप लूटकांड, कर्मचारियों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur petrol pump murder: रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया स्थित एक पेट्रोल पंप में लूट के दौरान हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। घटना 16-17 जुलाई की रात की है, जब पेट्रोल लेने पहुंचे दो युवकों ने कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें :- Amrit Bharat Express: गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन 18 जुलाई से होगी शुरू, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

कैसे हुई वारदात? (Raipur petrol pump murder)

जानकारी के अनुसार, दो युवक मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरवाने आए थे। उन्होंने 50 रुपये का पेट्रोल भरवाया और भुगतान के लिए 200 रुपये का नोट दिया। चिल्लर को लेकर हुए विवाद के दौरान एक आरोपी ने कर्मचारी अनिल गायकवाड़ के हाथ में रखी रकम देखकर लूट की नीयत से चाकू से हमला कर दिया और नकदी छीन ली।

शोर सुनकर पेट्रोल पंप का दूसरा कर्मचारी योगेश मिरी मौके पर पहुंचा और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने उस पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनिल गायकवाड़ का इलाज अभी जारी है। (Raipur petrol pump murder)

यह भी पढ़ें :- Train cancellation: जगदलपुर से चलने वाली 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, समलेश्वरी, हिराखंड, किरंदुल-विशाखापट्टनम नहीं आएगी जगदलपुर

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

घटना के बाद मंदिर हसौद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर की सूचना पर दोनों संदिग्धों की पहचान हुई। (Raipur petrol pump murder)

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभनपुर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया:

  • समीर टंडन, पिता राजकुमार टंडन, उम्र 21 वर्ष, निवासी – दीनदयाल नगर, गातापार।

  • कुनाल तिवारी, पिता नंदकुमार तिवारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी – बस स्टैंड, राधाकृष्ण मंदिर के पास।

पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उनके पास से लूटी गई नकदी, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। (Raipur petrol pump murder)

Back to top button
error: Content is protected !!