Swachh Survekshan 2024-25: छत्तीसगढ़ के बिल्हा, बिलासपुर और कुम्हारी बने देश के सबसे स्वच्छ शहर

Swachh Survekshan 2024-25: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। नगर पंचायत बिल्हा को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।
कुम्हारी ने 20 से 50 हजार की आबादी वाले शहरों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, बिलासपुर को 3 से 10 लाख जनसंख्या श्रेणी में देश का दूसरा सबसे साफ शहर चुना गया है। (Swachh Survekshan 2024-25)
यह भी पढ़ें :- Raipur petrol pump murder: पेट्रोल पंप लूटकांड, कर्मचारियों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में देशभर के स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को पुरस्कार मिले। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुरस्कार वितरित किए। (Swachh Survekshan 2024-25)
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी विजेता निकायों को बधाई दी। समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री तोखन साहू तथा विजेता नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष मौजूद रहे। (Swachh Survekshan 2024-25)



