प्रो. घनाराम साहू के बेटे अमोल साहू के दशगात्र पर भावभीनी शोकसभा, श्रद्धांजलि देकर प्रकट किये शोक संवेदना

महासमुंद: प्रोफेसर घनाराम साहू के छोटे बेटे और पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू के भतीजे अमोल साहू (बिट्टू) (Ghanaram Sahu son Amol) का निधन 25 नवंबर को हो गया। दिवंगत आत्मा के दशगात्र और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार (29 नवंबर) को महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के मोंगरापाली गांव में किया गया, जहां प्रदेशभर से स्नेही स्वजन, जनप्रतिनिधि और सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें:- धान खरीदी केंद्रों का विधायक इंद्र साव ने किया निरीक्षण, सुखत के नाम पर ज्यादा धान तौल नहीं करने के दिए निर्देश
श्रद्धांजलि सभा में सभी ने दिव्य लोक के लिए प्रस्थान कर चुकी पुण्य आत्मा को भावपूर्ण जलांजलि और पुष्पांजलि अर्पित कर शोकसंवेदना प्रकट की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचिका यामिनी साहू ने भजन प्रस्तुति देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य-साहस प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को परम शांति प्राप्त हो।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद और छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, डॉ. धीरेन्द्र साव, बी. सी. साहू, मालक राम साहू, सरिता साहू, मृदु साहू, राखी साहू, इंजीनियर नारायण साहू, दिनेश कुमार साहू, अनिल साव, समाजसेवी नारायण लाल साहू, कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू, पं. घनश्याम प्रसाद साहू, संतराम साहू, जितेन्द्र साहू, कमलकांत साहू, मनोहर साहू, ओमप्रकाश साहू, पत्रकार अशोक कुमार साहू, तोषण साहू, रिकेश साहू, दुलीकेशन साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संभ्रांतजन और सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

“अमोल साहू (बिट्टू) का यूं असमय जाना हम सभी के लिए अत्यंत व्यथित करने वाला है। वे शांत, विनम्र और संस्कारी युवक थे। परिवार ने एक होनहार पुत्र को खोया है और समाज ने एक उभरते हुए युवाशक्ति को। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”: चंदूलाल साहू (पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष, छग वेयर हाउसिंग निगम)

“अमोल साहू का निधन अत्यंत दुखद है। उनको मैं बचपन से देखते आया हूँ, उनका स्वभाव मिलनसार और व्यवहार अत्यंत सरल था। वे हर किसी से आत्मीयता से मिलने वाले युवा थे। आज पूरे परिवारजनों, समाज में शोक की लहर है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को धैर्य प्रदान करें।” : मोतीलाल साहू (विधायक, रायपुर ग्रामीण)
“अमोल साहू का जाना पूरे परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। युवा अवस्था में उनका इस प्रकार जाना बेहद दुखद है। वे सभी के प्रिय और मददगार स्वभाव के थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति मिले और परिवार इस कठिन समय में साहस के साथ आगे बढ़ सके। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।” : रोहित साहू (विधायक, राजिम)



