Google Analytics —— Meta Pixel

नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी ने खुद को अधिकारी बताकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ठगा

Anganwadi Worker Cheated: कवर्धा जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी कमल सोनवानी ने 1 लाख 97 हजार रुपए की ठगी की है। आरोपी ने खुद को मंत्रालय में महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ अधिकारी बताकर पीड़िता को झांसे में लिया। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़िता ने रायपुर के टिकरापारा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- साइबर ठगी के शिकार हुए SBI के बैंक मैनेजर, ठगों के फर्जी लेटरपैड से ट्रांसफर कर दिए 17 लाख 52 हजार 

वहीं रायपुर में शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला फरार आरोपी अभिषेक सिंह मसीह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक पीड़ित से 1 करोड़ 11 लाख रुपए की ठगी की थी। इस मामले में पीड़ित ने राजेंद्र नगर थाना में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (Anganwadi Worker Cheated)

ठगी से बचने के तरीके

  • किसी भी ऑफर की पहचान और पृष्ठभूमि की अच्छे से जांच करें।
  • सरकारी नौकरी या निवेश का दावा हो तो आधिकारिक स्रोत से पुष्टि करें।
  • बिना सत्यापन के एडवांस पेमेंट कभी ना करें।
  • बहुत ज्यादा मुनाफा या गारंटी वाले वादों पर भरोसा ना करें।
  • हर बड़े लेन-देन पर लिखित अनुबंध बनवाएं।
  • सभी चैट, ईमेल और भुगतान रसीद सुरक्षित रखें।
  • संदिग्ध लगते ही तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें।

रायपुर में ई-स्कूटर खरीदने वाली एक महिला को उपभोक्ता फोरम से बड़ी राहत मिली है। कंपनी ने स्कूटर की 70 किमी माइलेज का दावा किया था, लेकिन गाड़ी सिर्फ 30–40 किमी ही चली। खरीदी के 10 दिन बाद ही बैटरी और चार्जिंग में खराबी आ गई। बार-बार सर्विस सेंटर जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को लापरवाह ठहराते हुए 67 हजार 190 रुपए 6% वार्षिक ब्याज समेत 45 दिनों में लौटाने का आदेश दिया है। साथ ही मानसिक पीड़ा और अतिरिक्त खर्च के लिए भी पीड़िता को मुआवजा दिया जाएगा। (Anganwadi Worker Cheated)

Back to top button
error: Content is protected !!