धमतरी जिले पर केंद्रित अनमोल न्यूज24 की वार्षिक कैलेंडर का उप मुख्यमंत्री अरुण साव व अजय चंद्राकर के करकमलों से हुआ विमोचन
कुरुद/धमतरी। धमतरी जिले पर केंद्रित अनमोल न्यूज24 द्वारा प्रकाशित “वार्षिक कैलेंडर 2026” का भव्य एवं गरिमामय विमोचन सोमवार, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद सामुदायिक भवन, कुरुद में आयोजित समारोह के दौरान संपन्न हुआ। इस अवसर पर कैलेंडर का विमोचन उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर जी के करकमलों से सादगीपूर्ण लेकिन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे:- महासमुंद लोकसभा की सांसद रूपकुमारी चौधरी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, नगर पालिका कुरुद की अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद, प्रदीप हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर प्रदीप साहू, विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद गांधी, कुलेश्वर सी बोरवेल्स के संचालक कुलेश्वर चंद्राकर, पत्रकार योगेश साहू एवं मनोज कुमार साहू, साथ ही अनमोल न्यूज24 एवं मासिक पत्रिका ‘अरपा छत्तीसगढ़’ के संपादक अशोक कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नगरवासी मौजूद रहे।
केवल कैलेंडर नहीं, जन-उपयोगी गाइडबुक
कार्यक्रम में विमोचित यह वार्षिक कैलेंडर मात्र तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की उपयोगी जानकारी से परिपूर्ण एक जन-उपयोगी प्रकाशन है, जो आमजन के दैनिक जीवन में बेहद सहायक सिद्ध होगा।
कैलेंडर 2026 में शामिल विशेष जानकारियाँ
- वार्षिक कैलेंडर 2026 में प्रमुख रूप से शामिल हैं :-
- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाश का विस्तृत विवरण
- प्रमुख जयंती दिवस
- शुभ मुहूर्त
- पर्व-त्योहार
- वर्ष भर की महत्वपूर्ण तिथियाँ- जिन्हें सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
यह भी पढ़े :- इंद्रावती नदी में कूदे नाबालिग JEE छात्र का 4 दिन बाद मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा- मैं फेलियर हूं




