Trending

वार्षिक राशिफल 2022 : वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2022 : वृश्चिक राशि वालों के लिए यह साल कैसा बितेगा, क्या सावधानी अपनानी होंगी। राशिफल पढ़कर, निम्न बिन्दुओं पर विचारकर, प्रथम दृष्ट्या ही ज्ञात होगा की वर्ष कैसा व्यतीत होगा। विशेष : नाम, दशा, लग्न आदि के कारण भी शुभ-अशुभ परिणाम 30 प्रतिशत तक परिवर्तन संभव है।

वर्ष कैसा होगा ज्ञात करने  के नियम

  1.  प्रथम स्थान सर्वाधिक शुभ एवं उपयोगी गुरु या ब्रहस्पति देव हैं। ये किसी भी अशुभ परिणाम को कम करने की शक्ति रखते हैं। यदि ये अनुकूल हैं तो अन्य समस्त ग्रह 40 प्रतिशत से भी कम अशुभ परिणाम दे पाते हैं।
  2.  दूसरे स्थान पर राहू जो फर्श से अर्श पर या प्राणों की आहुति भी ले सकता है। अकिंचन को रजा भी बना सकता है।
  3.  तीसरे स्थान पर शनि ग्रह है, जो 27 वर्ष में केवल 7 वर्ष एवं 6 माह ही उत्तम परिणाम देता है। कर्मों के अनुसार दंड निर्धारण करता है।
  4.  चतुर्थ स्थान पर दो ग्रह हैं, मंगल एवं केतु है जो अनुकूल होने पर या किसी एक ग्रह के (शनि, गुरु में से) अनुकूल होने पर बड़ी – बड़ी आपदा-विपदा रोक देता है। परन्तु मंगल सूर्य के सहयोग से शुभ- अशुभ होने पर शीघ्र अशुभ परिणाम देता है।
  5.  वर्ष में श्रेष्ठ समय या स्थिति जिस राशी के गुरु एवं शनि दोनों अनुकूल हो।
  6.  श्रेष्ठ माध्यम स्थिति जब गुरु अनुकूल हो,राहू एवं शनि अनुकूल हो।
  7.  सामान्य उत्तम जब अकेला शनि अनुकूल हो।
  8.  जब मंगल वर्ष में उत्तम हो।

ख़बरों के लिए देंखे यह वीडियो : https://youtu.be/BVQWXH5den8

वृश्चिक राशि वालों को वर्ष की प्रथम एवं अंतिम तिमाही बिभिन्न स्तर पर सुख बाधक ,परन्तु मध्य काल के चर माह उत्तम सिद्ध होंगे। अनपेक्षित बाधा,कष्ट हानि या अनिष्टप्रतिरोध हेतु –वर्ष के पूर्वार्ध में गुरु, केतु तथा उत्तरार्ध में केतुकेउपाय उपयोगी सिद्ध होसकते हें प्रारंभिक एवं अंतिम तीन माहमें मंगल के उपाय उपयोगी होंगे

गुरु (वर्ष आरम्भ से 13 अप्रैल 2022 तक) 

कार्यक्षेत्र में ये अनेक कठिनाइयाँ उत्पन्न करेगा व आपकी पदोन्नति में भी विलम्ब हो सकता है। जायदाद सम्बन्धी मामलों व मुकदमेबाजी से दूर रहें।  शत्रुओं से बचें व विशेष ध्यान रखें कि नए शत्रु न बनें। अपने सम्बन्धियों व मित्रों से मधुर सम्बन्ध रखें। आर्थिक रुप से भी यह कठिन समय है। व्यर्थ के खर्चों व यात्रा से बचें।  अपनी व अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें पालतू पशुओं व कार यात्रा से बचें। समाज में अपना स्तर ऊँचा बनाए रखें। आपको इस काल में गहरी मानसिक चिन्ता हो सकती है व अपमान झेलना पड़ सकता है।

गुरु (13 अप्रैल 2022  15:49:52 से वर्ष अंत तक) 

योजनाओं के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने की आशा रख सकते हैं। आपके प्रयत्नों से आपको उच्चस्तरीय पुरस्कार मिलेंगे व व्यवसाय तथा व्यापार में लाभ के और भी अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। विद्यार्थी हैं अथवा ज्ञानोपार्जन कर रहे हैं तो इस क्षेत्र में भी आप सफलता की आशा कर सकते हैं।  वित्तीय दृष्टि से भी आप व आपके परिवार के लिए यह अच्छा समय सिद्ध हो सकता है। आप पशुधन, घर, आभूषण व वस्त्र खरीदने की सोच सकते हैं।  अविवाहित हैं तो आपको इस समय आदर्श साथी मिल सकता है। यदि विवाहित हैं तो परिवार में नए सदस्य के आगमन की आशा कर सकते हैं। काम में सहायता के लिए किसी सेवक को रख सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है।  सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में दृष्टि से अच्छा समय है। उच्च वर्ग का साथ एवम् राजकीय अनुग्रह की आशा की जा सकती है। बुद्धि की प्रखरता से पूर्ण सफलता सुयोग हैं। मानसिक रुप से आप शान्ति अनुभव करेंगे।

ख़बरों के लिए देंखे यह वीडियो : https://youtu.be/Zu_IQOil9K8 

केतु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32)

आपकी पत्नी / पति का स्वास्थ्य भी चिन्ता का विषय बन सकता है। आप दोनों की शारीरिक व्याधियों का विपरीत प्रभाव दाम्पत्य जीवन पर भी पड़ सकता है। किसी भी प्रकार का ऋण लेने से बचें।  स्वयं को हर प्रकार की मुकदमेबाजी से दूर रखें क्योंकि आप मुकदमा हार सकते हैं व आपको कारावास भी हो सकता है। आपको इन दिनों अपमान व बदनामी भी झेलनी पड़ सकती है। सुख व सुविधा का आनन्द मिल सकता है । धन की आवक सीमित रहेगी। लम्बी या विदेश यात्रा का योग है।

राहु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32) 

अनेक स्त्रोतों से सम्पत्ति लाभ संभव है। आप काम धंधा सरलतापूर्वक अबाध गति से चलने की आशा कर सकते हैं। व्यापार या व्यवसाय, कृषि अथवा मुर्गी पालन क्षेत्र में अपने – अपने धंधे में यथोचित लाभ की आशा रख सकते हैं। मामा से भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।  स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि किसी पुराने रोग के उभर आने की संभावना है। सामाजिक , राजनितिक, जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में दृष्टि से आप अत्यंत सफल होंगे। आपकी समाज में मान – प्रतिष्ठा निरन्त बढ़ती जाएगी। आपके विपरीत लिंग के किसी रोचक व दूसरे धर्म वाले व्यक्ति से मिलने की संभावना है। आप इस व्यक्ति के साथ उत्साहपूर्ण व बौद्धिक रुप से चुन्नौतीपूर्ण पा सकते हैं। आप विजय पाएँगे।

शनि (29 अप्रैल 2022  07:53:21 से 12 जुलाई 2022  14:48:16) 

व्यय व पैसे की बर्बादी से बचें। अपने वरिष्ठ व उच्च अधिकारियों का क्रोध झेलना पड़ सकता है। स्थानान्तरण भी हो सकता है।  सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में दृष्टि से भी यह अच्छा समय नहीं है। अपनी लोकप्रियता बनाए रखने के लिए विशेष प्रयत्नशील रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में अकर्मण्यता, उदर रोग, बादी (वायु रोग) अथवा अन्य छोटी – मोटी व्याधियों से ग्रस्त हो सकते हैं।  विवाद से दूर रहें। घर में नवजात शिशु के आने की आशा कर सकते हैं।

शनि (12 जुलाई 2022  14:48:16 से वर्ष अंत तक) 

आपके कार्य क्षेत्र के लिए व वित्त हेतु उत्तम समय है। आपमें से अधिकांश अनेक प्रकार से धनोपार्जन करेंगे। इन दिनों आरम्भ किया गया कोई भी व्यापार, परियोजना या काम – धंधा निश्चित रुप से सफल होगा।  मुर्गी पालन अथवा कृषि में शुभ समय है तथा अपने अपने कार्य में आपको विशेष लाभ होगा।  भूमि अथवा अन्य अचल सम्पत्ति क्रय करने के विषय में सोच सकते हैं। बेरोजगार हैं तो भाग्य आपका द्वार अवश्य खटखटाएगा और आपके सन्मुख कई लाभप्रद नौकरियों / कार्यों का प्रस्ताव होगा। सेवा मेंवेतन वृद्धि, उच्च पद व अधिकार मिल सकते हैं। आपकी समझ, योग्यता तथा प्रयास सभी का ध्यान आकृष्ट करेंगे।  सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में दृष्टि से भी यह शुभ समय है। नौकरानी और कार्यालय में सहायक नियुक्त करेंगे। आप ही विजयी होंगे।  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ,पैरों में शक्ति व उत्साह के पंख लगे हुए हैं। व करेंगे।  घर पर भी पूर्णतया सुख – चैन का वातावरण होगा। आपकी पत्नी / पति और अधिक प्रेममय व समर्पित रहेंगी / रहेंगे व आपको दाम्पत्य जीवन का पूर्ण आनन्द प्राप्त होगा।

आप पर भाग्यलक्ष्मी की कृपा होगी।

Related Articles

Back to top button