Trending

वार्षिक राशिफल 2022 : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2022 : मेष राशि वालों के लिए यह साल कैसा बितेगा, क्या सावधानी अपनानी होंगी। राशिफल पढ़ कर, निम्न बिन्दुओं पर विचारकर, प्रथम दृष्ट्या ही ज्ञात होगा की वर्ष कैसा व्यतीत होगा। विशेष : नाम, दशा, लग्न आदि के कारण भी शुभ-अशुभ परिणाम 30 प्रतिशत तक परिवर्तन संभव है।

देखें यह वीडियो: https://youtu.be/zi4ZWFXXHiw

वर्ष कैसा होगा ज्ञात करने  के नियम

  1.  प्रथम स्थान सर्वाधिक शुभ एवं उपयोगी गुरु या ब्रहस्पति देव हैं। ये किसी भी अशुभ परिणाम को कम करने की शक्ति रखते हैं। यदि ये अनुकूल हैं तो अन्य समस्त ग्रह 40 प्रतिशत से भी कम अशुभ परिणाम दे पाते हैं।
  2.  दूसरे स्थान पर राहू जो फर्श से अर्श पर या प्राणों की आहुति भी ले सकता है। अकिंचन को रजा भी बना सकता है।
  3.  तीसरे स्थान पर शनि ग्रह है, जो 27 वर्ष में केवल 7 वर्ष एवं 6 माह ही उत्तम परिणाम देता है। कर्मों के अनुसार दंड निर्धारण करता है।
  4.  चतुर्थ स्थान पर दो ग्रह हैं, मंगल एवं केतु है जो अनुकूल होने पर या किसी एक ग्रह के (शनि, गुरु में से) अनुकूल होने पर बड़ी – बड़ी आपदा-विपदा रोक देता है। परन्तु मंगल सूर्य के सहयोग से शुभ- अशुभ होने पर शीघ्र अशुभ परिणाम देता है।
  5.  वर्ष में श्रेष्ठ समय या स्थिति जिस राशी के गुरु एवं शनि दोनों अनुकूल हो।
  6.  श्रेष्ठ माध्यम स्थिति जब गुरु अनुकूल हो,राहू एवं शनि अनुकूल हो।
  7.  सामान्य उत्तम जब अकेला शनि अनुकूल हो।
  8.  जब मंगल वर्ष में उत्तम हो।

यह भी पढ़ें : नववर्ष 2022 : हम फिर मुस्तैदी से लड़कर वैश्विक महामारी के महायुद्ध में विजयी होंगे : प्रोफेसर घनाराम साहू

21 –फरवरी तक कन्या विवाह योग प्रबल हैं।

वर्ष प्रारंभ से मध्य काल तक। उत्तम प्रत्येक दृष्टी से सिद्ध होगा। अनपेक्षित बाधा, कष्ट हानि या अनिष्ट प्रतिरोध हेतु – वर्ष के पूर्वार्ध में केतु एवं शनि तथा उत्तरार्ध में शनि, गुरु के उपाय उपयोगी सिद्ध होसकते हें। माह जून, जुलाई में मंगल के उपाय उपयोगी होंगे।

गुरु देगा यह फल (वर्ष आरम्भ से 13 अप्रैल 2022 तक) 

मेष राशि वालों को कार्यालय में पदोन्नति, व्यापार में लाभ यहाँ तक कि व्यावसायिक क्षेत्र में और उच्च अधिकारी का पद प्राप्त हो सकता है। सामाजिक,  राजनितिक, जनसेवा एवं जनहित/कल्याण के क्षेत्र में दृष्टि से भी यह अच्व्छा समय है क्योंकि आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। इस समय आपकी शान-शौकत व आपकी सशरीर उपस्थिति पर सबका ध्यान जाएगा। आप अपने प्रियजन व मित्रों से कोई लाभ मिलने की आशा कर सकते हैं। यदि आप विवाह योग्य हैं तो विवाह संभव हैं और विवाहित दम्पत्ति परिवार में नए सदस्य के आने की आशा कर सकते हैं। सामाजिक, राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में इस समय प्रेम – प्रसंग में लिप्त हो सकते हैं।  धन की बहुतायत रहेगी और आप में से अधिकांश भूमि, जायदाद, आभूषण नया वाहन व ऐशोआराम के नए साधन लेने के विषय में इस समय सोच सकते हैं।

गुरु देगा यह फल (13 अप्रैल 2022  15:49:52 से वर्ष अंत तक) 

मेष राशि को उतना पैसा आने की आशा नहीं होगी जितना जाएगा। इस सबके अतिरिक्त व्यापार व व्यवसाय में भी कठिनाई सामने आ सकती है विशेष रुप से यदि वह पशुधन से सम्बन्धित हो। इसके अतिरिक्त आपको कुछ धन मांगलिक कार्यों व लम्बी यात्रा पर भी व्यय करना पड़ सकता है। ध्यान रखिए कि आप किसी अप्रिय स्थिति में न फँस जाय। फिर भी आप में से कुछ की अतिरिक्त आय हो सकती है जिससे आप मनपसन्द वाहन खरीद सकते हैं।

राहु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32) 

राहू की यह स्थिति वित्तीय स्त्रोतों की हानि व धन की व्यर्थ की बर्बादी की द्योतक है। आपको शत्रुओं से होने वाले कष्टों के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ेगी आपको माता – पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। शारीरिक कष्ट के मानसिक चिन्ता बन जाने की संभावना है। निरन्तर चिन्तित रहने के कारण आप गहरी मानसिक व्यथा से पीडि़त हो सकते हैं। आप इस विशेष समय में स्नायविक तनाव, मानसिक क्लेश व बेचैनी से ग्रस्त हो सकते हैं।

केतु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32) 

मानसिक रुप से भी आप व्यथित व बीमार महसूस कर सकते हैं । व्यय पर ध्यान दें क्योंकि व्यर्थ के मदों पर धन खर्च करने की संभावना है व्यापार व वित्तीय स्थिति में अचानक प्रगति हो सकती है ।  पति / पत्नी से विवाद में न पड़ें । यात्रा का भी योग है ।

शनि देगा यह फल (29 अप्रैल 2022  07:53:21 से 12 जुलाई 2022  14:48:16) 

वित्तीय रुप से समय बहुत अच्छा है। चाहे आप व्यापार में हों या किसी व्यवसाय में, आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। यह धन लाभ आपके लिए आनन्द व और अधिक लाभ प्राप्त करने के अवसर लेकर आएगा। आपके हर प्रकार के प्रयास सफल होंगे व परियोजना के मनवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय विशेष में जायदाद प्राप्त होने की भी संभावना है। गृह निर्माण सामग्री, कोयला, चमड़े आदि का व्यवसाय में और भी अधिक मुनाफे की आशा रख सकते हैं। पदोन्नति की संभावना है। उच्च शिक्षा हेतु यह समय शुभ है। यह आपके सोच को और भी उद्यमशील बनाने का समय है। समाज में आपका मान, स्तर व प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आपको मनपसन्द साथी मिल सकता है व विवाह हो सकता है। प्रेम वृद्धि योग हैं। आपके मित्र आपके सहायक होंगे व नए मित्र बन सकते हैं। आपके मालिक व सहयोगियों का आपके प्रति व्यवहार सकारात्मक होगा। पत्नी / पति व बच्चे सुख प्राप्ति के स्त्रोत होंगे। आप परिवार की मनोकामना पूर्ण करने वाली वस्तुएँ प्राप्त करेंगे।

शनि देगा यह फल (12 जुलाई 2022  14:48:16 से वर्ष अंत तक)

व्यापारियों व व्यवसायियों को इस दौरान हानि झेलनी पड़ सकती है। यदि आप कृषि व्यवसाय से जुड़े हैं तो नुकसान से बचने के उपाय करें। सामाजिक, राजनितिक, जनसेवा एवं जनहित/कल्याण के क्षेत्र में अपना व्यवसाय अथवा कार्य क्षेत्र बदलने के विषय में सोच सकते हैं। नौकरी मिल सकती है परन्तु इस विशेष समय में कार्य करने में कठिनाई आएगी। ऋण लेने से बचें। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने घुटनों व छाती की सही देखभाल करें। आपके माता – पिता बीमार हो सकते हैं। यात्रा का योग है।

(मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2022)

Related Articles

Back to top button