Trending

वार्षिक राशिफल 2022 : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2022 : धनु राशि वालों के लिए यह साल कैसा बितेगा, क्या सावधानी अपनानी होंगी। राशिफल पढ़कर, निम्न बिन्दुओं पर विचारकर, प्रथम दृष्ट्या ही ज्ञात होगा की वर्ष कैसा व्यतीत होगा। विशेष : नाम, दशा, लग्न आदि के कारण भी शुभ-अशुभ परिणाम 30 प्रतिशत तक परिवर्तन संभव है।

यह भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2022 : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

वर्ष कैसा होगा ज्ञात करने  के नियम

  1.  प्रथम स्थान सर्वाधिक शुभ एवं उपयोगी गुरु या ब्रहस्पति देव हैं। ये किसी भी अशुभ परिणाम को कम करने की शक्ति रखते हैं। यदि ये अनुकूल हैं तो अन्य समस्त ग्रह 40 प्रतिशत से भी कम अशुभ परिणाम दे पाते हैं।
  2.  दूसरे स्थान पर राहू जो फर्श से अर्श पर या प्राणों की आहुति भी ले सकता है। अकिंचन को रजा भी बना सकता है।
  3.  तीसरे स्थान पर शनि ग्रह है, जो 27 वर्ष में केवल 7 वर्ष एवं 6 माह ही उत्तम परिणाम देता है। कर्मों के अनुसार दंड निर्धारण करता है।
  4.  चतुर्थ स्थान पर दो ग्रह हैं, मंगल एवं केतु है जो अनुकूल होने पर या किसी एक ग्रह के (शनि, गुरु में से) अनुकूल होने पर बड़ी – बड़ी आपदा-विपदा रोक देता है। परन्तु मंगल सूर्य के सहयोग से शुभ- अशुभ होने पर शीघ्र अशुभ परिणाम देता है।
  5.  वर्ष में श्रेष्ठ समय या स्थिति जिस राशी के गुरु एवं शनि दोनों अनुकूल हो।
  6.  श्रेष्ठ माध्यम स्थिति जब गुरु अनुकूल हो,राहू एवं शनि अनुकूल हो।
  7.  सामान्य उत्तम जब अकेला शनि अनुकूल हो।
  8.  जब मंगल वर्ष में उत्तम हो।

यह भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2022 : तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

धनु राशि वर्ष प्रारंभ से मध्य काल तक रोग, कष्ट, व्यय, यात्रा परन्तु अंतिम चर माह उत्तम प्रमाणित होंगे। अनपेक्षित बाधा, कष्ट हानि या अनिष्टप्रतिरोध हेतु – वर्ष के पूर्वार्ध में गुरु, केतु, शनि तथा अंतिम चार माह में केतु, शनि के उपाय उपयोगी सिद्ध हो सकते हेंमाह जून – जुलाई में मंगल के उपाय उपयोगी होंगे

गुरु (वर्ष आरम्भ से 13 अप्रैल 2022  तक)

जीवन में बाधाएँ व अस्वस्थता लेकर आएगा। व्यापार में किए गए प्रयासों में असफलता व अड़चनें आ सकती हैं। हाथ से धन भी जा सकता है।  काम में आपको अपना पद व स्थान बनाए रखने हेतु सतर्क रहना पड़ सकता है। आपको अपने मालिक व सहकर्मियों का इस दौरान विरोध भी झेलना पड़ सकता है। अपने मित्रों व भाई-बहनों से विवाद में न पड़ें। आप मानसिक चिन्ताओं व अन्य कठिनाइयों से गुजर सकते हैं।  यात्रा से बचें क्योंकि यह हानिकारक हो सकता है। दूसरी और सामाजिक, राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में कोई पवित्र अनुष्ठान कर सकते हैं व विवाह के बारे में सोच सकते हैं।

राहु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32) 

यह संताप, विशेष रुप से बच्चों से सम्बन्धित विषाद् का सूचक है। वित्तीय दृष्टि से भी शुभ समय नहीं है। धन पर पकड़ मजबूत रखें क्योंकि इसके व्यर्थ की खरीदारी पर व्यय होने की संभावना है।  माता-पिता व पत्नी / पति के रोग ग्रस्त होने का खतरा है। इस विशेष समय को ‘पुत्र दोष’ की संज्ञा दी गई है जिसका अर्थ ही ‘पुत्र का दु:ख’ है। इस समय बच्चों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जो भी समस्याएँ हों उन पर तुरन्त ध्याद दें।

केतु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32) 

धनु राशि वालों के लिए धन भू-सम्पत्ति की प्राप्ति का सूचक है। यह महत्तवकांक्षा पूर्ण करने हेतु अच्छा उपयुक्त समय है। आप इस समय कोई नई परियोजना आरम्भ कर सकते हैं जिसे भारी निवेश की आवश्यकता होगी और वह बदले में उतना ही या और भी अधिक मुनाफा देगा। आपमें से अधिकांश धन लाभ हो सकता है। विवाहयोग्य संतानों को उपयुक्त आदर्श वर / वधू मिल सकते हैं। सी आध्यात्मिक गुरु से मिलने का सुअवसर प्राप्त हो सकता है।

शनि (29 अप्रैल 2022  07:53:21 से 12 जुलाई 2022  14:48:16) 

यह आपके कार्य क्षेत्र के लिए व वित्त हेतु उत्तम समय है। आपमें से अधिकांश अनेक प्रकार से धनोपार्जन करेंगे। इन दिनों आरम्भ किया गया कोई भी व्यापार, परियोजना या काम – धंधा निश्चित रुप से सफल होगा।  मुर्गी पालन अथवा कृषि कार्य में आपको विशेष लाभ होगा।  भूमि अथवा अन्य अचल सम्पत्ति क्रय करने के विषय में सोच सकते हैं। कुल मिलाकर धन सम्बन्धी मामलों में यह अच्छा व शुभ समय है।  बेरोजगार हैं तो भाग्य आपका द्वार अवश्य खटखटाएगा और आपके सन्मुख कई लाभप्रद नौकरियों / कार्यों का प्रस्ताव होगा। सेवारत है उन्हें वेतन वृद्धि, उच्च पद व अधिकार मिल सकते हैं सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में सफलता की सीढ़ी उत्तरोत्तर चढ़ते ही जाएँगे। घर पर नौकरानी और कार्यालय में सहायक नियुक्त करेंगे। जो भी हो, आप हर प्रकार के तक-वितर्क में आप ही विजयी होंगे।  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको लगेगा कि आपके पैरों में शक्ति व उत्साह के पंख लगे हुए हैं। यदि पूर्व में कोई रोग रहा भी हो तो आप उससे मुक्ति पाकर सुख – चैन अनुभव करेंगे आपकी पत्नी / पति और अधिक प्रेममय व समर्पित रहेंगी / रहेंगे व आपको दाम्पत्य जीवन का पूर्ण आनन्द प्राप्त होगा। यात्रा करनी पड़ सकती है।

शनि (12 जुलाई 2022  14:48:16 से वर्ष अंत तक)

अपने लक्ष्य व परियोजना के मनवांछित परिणाम नहीं मिलेंगे। यदि आप सेवारत हैं अथवा वित्तीय दृष्टि से भी प्रतिकूल है। अपने खर्चों पर लगाम कसें व कारण खोजें कि आपका धन कहाँ जा रहा है।स्त्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं परन्तु वह धन हाथ में रखना कठिन होगा। पैत्रिक सम्पत्ति से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के विवाद से दूर ही रहें छोटी – छोटी बातों पर अपने पति / पत्नी को परेशान न करें। बच्चों का ध्यान रखें क्योंकि ग्रह – स्थिति परिवर्तन उनके लिए जोखिम बन सकता है।  स्वास्थ्य का इस समय सही रुप से ध्यान रखें। लम्बी यात्रा या विदेश जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button