Trending

वार्षिक राशिफल 2022 : वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

वृष राशि का वार्षिक राशिफल 2022 : वृष राशि वालों के लिए यह साल कैसा बितेगा, क्या सावधानी अपनानी होंगी। राशिफल पढ़ कर, निम्न बिन्दुओं पर विचारकर, प्रथम दृष्ट्या ही ज्ञात होगा की वर्ष कैसा व्यतीत होगा। विशेष : नाम, दशा, लग्न आदि के कारण भी शुभ-अशुभ परिणाम 30 प्रतिशत तक परिवर्तन संभव है।

देखें यह वीडियो: https://youtu.be/zi4ZWFXXHiw

वर्ष कैसा होगा ज्ञात करने  के नियम

  1.  प्रथम स्थान सर्वाधिक शुभ एवं उपयोगी गुरु या ब्रहस्पति देव हैं। ये किसी भी अशुभ परिणाम को कम करने की शक्ति रखते हैं। यदि ये अनुकूल हैं तो अन्य समस्त ग्रह 40 प्रतिशत से भी कम अशुभ परिणाम दे पाते हैं।
  2.  दूसरे स्थान पर राहू जो फर्श से अर्श पर या प्राणों की आहुति भी ले सकता है। अकिंचन को रजा भी बना सकता है।
  3.  तीसरे स्थान पर शनि ग्रह है, जो 27 वर्ष में केवल 7 वर्ष एवं 6 माह ही उत्तम परिणाम देता है। कर्मों के अनुसार दंड निर्धारण करता है।
  4.  चतुर्थ स्थान पर दो ग्रह हैं, मंगल एवं केतु है जो अनुकूल होने पर या किसी एक ग्रह के (शनि, गुरु में से) अनुकूल होने पर बड़ी – बड़ी आपदा-विपदा रोक देता है। परन्तु मंगल सूर्य के सहयोग से शुभ- अशुभ होने पर शीघ्र अशुभ परिणाम देता है।
  5.  वर्ष में श्रेष्ठ समय या स्थिति जिस राशी के गुरु एवं शनि दोनों अनुकूल हो।
  6.  श्रेष्ठ माध्यम स्थिति जब गुरु अनुकूल हो,राहू एवं शनि अनुकूल हो।
  7.  सामान्य उत्तम जब अकेला शनि अनुकूल हो।
  8.  जब मंगल वर्ष में उत्तम हो।

यह भी पढ़ें : नववर्ष 2022 : जीवन में योग को अपनायें, स्वस्थ व निरोगी जीवन बितायें : श्रद्धानंद अग्रवाल

14 अप्रेल के पश्चात् कन्या विवाह योग प्रबल हैं। वर्षप्रारंभसे मध्य काल तकउत्तम प्रत्येक दृष्टी से सिद्ध होगा। अनपेक्षित बाधा,कष्ट हानि या अनिष्टप्रतिरोध हेतु –वर्ष के पूर्वार्ध में केतु एवं शनि तथा उत्तरार्ध में राहूकेउपाय उपयोगी सिद्ध होसकते हें। माह जुलाई-अगस्त में मंगल के उपाय उपयोगी होंगे।

गुरु  (13 अप्रैल 2022 तक) 

वृष राशि वाले कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारी व घर पर बड़ों से विवाद में न पड़ें। यदि आप सावधान नहीं रहे तो संभव है आपका पद व प्रतिष्ठा न रहे और आपका किसी सुदूर स्थान पर स्थानान्तरण हो जाय।  स्वयं आपके व आपके बच्चों के स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने नेत्र व गले के प्रति सावधानी बरतें।

गुरु (13 अप्रैल 2022  15:49:52 से वर्ष अंत तक)

वृष राशि वालों को कार्यालय में पदोन्नति, व्यापार में लाभ यहाँ तक कि व्यावसायिक क्षेत्र में और उच्च अधिकारी का पद प्राप्त हो सकता है। सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में दृष्टि से भी यह अच्व्छा समय है क्योंकि आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आप अपने प्रियजन व मित्रों से कोई लाभ मिलने की आशा कर सकते हैं।  विवाहित दम्पत्ति परिवार में नए सदस्य के आने की आशा कर सकते हैं सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में इस समय प्रेम – प्रसंग में लिप्त हो सकते हैं।  धन की बहुतायत रहेगी और आपमें से अधिकांश भूमि, जायदाद, आभूषण नया वाहन व ऐशोआराम के नए साधन लेने के विषय में इस समय सोच सकते हैं। आप अच्छे स्वास्थ्य व मानसिक शान्ति का भरपूर आनन्द उठाएँगे।

केतु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32)

आप व्यापार में प्रगति व काम-धंधे में तो और अधिक सुधार लाने की संभावना है। खेती व पशु-पालन में अपने – अपने क्षेत्र में यथेष्ट लाभ होगा। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। आप धन उधार देकर लाभ कमा सकते हैं। आपके विरोधियों को परास्त कर उनसे आगे निकल जाने की भी संभावना है।  फिर भी स्वास्थ्य पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। समय आनन्दपूर्वक आमोद-प्रमोद में बीत सकता है। घर में विवाह जैसा कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है या आप सपरिवार गोठों (पिकनिक) पर जा सकते हैं।

राहु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32) 

आपको पूर्व में आरम्भ किए कार्यों को सम्पन्न करने में भी कठिनाई होगी। अपने धैर्य व आत्मविश्वास को न खोएँ क्योंकि काम-काज के मार्ग में आई बाधाएँ इन्हें हिलाकर रख देंगी।  अपने खर्च का पूरा ब्यौरा रखें व मितव्ययी बनें क्योंकि आपके ऋण में डूबने की संभावना है। निवास परिवर्तन की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।

शनि (29 अप्रैल 2022  07:53:21 से 12 जुलाई 2022  14:48:16) 

व्यापारियों व व्यवसायियों को इस दौरान हानि झेलनी पड़ सकती है। कृषि व्यवसाय में नुकसान से बचने के उपाय करें। व्यवसाय अथवा कार्य क्षेत्र बदलने के विषय में सोच सकते हैं। नयी नौकरी मिल सकती है। आप और आपके मालिक के बीच परस्पर विरुचि की भावना पनप सकती है। ऋण लेने से बचें। अपने घुटनों व छाती की सही देखभाल करें। आपके माता – पिता बीमार हो सकते हैं। घर पर आप व आपकी पत्नी/पति के बीच मानसिक वैमनस्य परस्पर घृणा का कारण बन सकता है। यात्रा का योग है।

शनि (12 जुलाई 2022  14:48:16 से वर्ष अंत तक ) 

आपके कार्यक्षेत्र के लिए यह समय कठिनाईपूर्ण है। आपका स्थानान्तरण हो सकता है व कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है। शत्रुओं व अपने नीचे काम करने वाले सहयोगियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपको इस समय धोखा दे सकते हैं फिजूलखर्ची करने की संभावना है। मानसिक रुप से आप पत्नी / पति व बच्चों के कारण व अन्य कारणों से भी अशान्त व व्यथित रह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button