Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

नववर्ष 2022 : जीवन में योग को अपनायें, स्वस्थ व निरोगी जीवन बितायें : श्रद्धानंद अग्रवाल

न्यूज डेस्क : किसी न किसी रूप में हर कोई योगा करता ही है। चलना, उठना, बैठना, लेटना, श्वास लेना और छोड़ना भी योग का हिस्सा है। लेकिन इसका भी एक नियम है। नियम से किया गया काम फलदायक होता है। नियम के विपरीत काम नुकसान भी पहुंचा सकता है।

हास्य योग केन्द्र अध्यक्ष व समाजसेवी श्रद्धानंद अग्रवाल ने बताया कि, मॉडर्न काम्प्लेक्स बलौदाबाजार के सत्संग हॉल हास्य योग केंद्र के द्वारा प्रतिदिन सुबह 5.30 से 6.30 निःशुल्क योगा की कक्षाएं संचालित की जाती हैं। यहां प्रशिक्षित योग शिक्षक द्वारा योगा के नियमों के अनुरूप योग की क्रियाएं कराई जाती हैं।

इसमें हाथों की उंगलियों, कोहनियों, कंधों, पैर की उंगलियों, पंजों, एड़ियो, घुटनों, जांघों के जोड़, आंखों, गरदन, कानों जैसे सूक्ष्म अंगों से लेकर पूरे शरीर का व्यायाम कराया जाता है।

कपालभाती, अनुलोमविलोम, भरस्तीका जैसे प्राणायाम तो होते ही हैं लेकिन इन सब मे हास्य का जो समावेश है वो योग को हास्य योग में बदल कर अद्भुत अनुभूति देता है। बाहरी अंगों के साथ साथ भीतरी अंग भी सक्रिय हो जाते हैं। निरोगी काया के सामने करोड़ों की संपत्ति भी तुच्छ है। निरोग रह कर लौकिक इहलौकिक सब प्रकार के सुख भोग सकते हैं।

श्रद्धानंद अग्रवाल ने अपील करते हुए कहा कि, आइये योग करें, घर जाकर अपनों को भी योग क्रिया सिखाएं और जीवन को स्वस्थ, सुखद बनाएं। आप सभी को नव वर्ष की कोटिशः बधाई एवं शुभकामनाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!