Anti Terror Operation : जम्मू कश्मीर के डोडा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना के कैप्टन शहीद
Anti Terror Operation : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कैप्टन शहीद हो गए, जबकि चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि मुठभेड़ में चार आतंकियों के ढेर होने की आशंका है। डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद होने वाले कैप्टन 48 राष्ट्रीय राइफल्स से थे।
भारतीय सेना ने कहा कि भारी गोलीबारी के बीच आतंकियों की तलाश जारी है। ऑपरेशन (Anti Terror Operation) के दौरान युद्ध जैसे भंडार बरामद किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी जम्मू के उधमपुर जिले के पटनीटॉप और डोडा जिले के असर के बॉर्डर के जंगलों में छिपे हैं, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मंगलवार की शाम सुरक्षाबल उसे कमरे में पहुंचे, जहां यह आतंकी आराम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने हथियार और गोला बारूद वहां पर रखा हुआ था।
रक्षा मंत्री ने आतंकी हमलों पर बुलाई बैठक
वहीं, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के जरिए सेना पर किए जा रहे हमलों को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (14 अगस्त) को बैठक की. इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल हुए. इसके अलावा डीजीएमओ और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया. बताया गया है कि बैठक में आतंकियों से निपटने पर प्लान तैयार करने को लेकर चर्चा की गई है.
अनंतनाग मुठभेड़ में शहीद हो गए थे दो जवान
इससे पहले 10 अगस्त को अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे और एक नागरिक की मौत हो गई थी. अनंतनाग के कोकरनाग क्षेत्र में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से शुरू किए गए संयुक्त अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई थी. हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा ने अनंतनाग में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी थी. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने मुठभेड़ के दौरान जान गंवाने वाले हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा को श्रद्धांजलि दी थी. जुलाई में गृह मंत्रालय (एमएचए) ने लोकसभा को बताया था कि इस वर्ष 21 जुलाई तक 11 आतंकवाद संबंधी घटनाओं और 24 आतंकवाद विरोधी अभियानों में नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों सहित 28 लोग मारे गए. (Anti Terror Operation)



