स्कूली बच्चों से बोले अनुराग ठाकुर – “हनुमान जी थे पहले अंतरिक्ष यात्री”

Pawansut Hanuman Ji : भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पीएम श्री स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान (Pawansut Hanuman Ji ) को अंतरिक्ष में यात्रा करने वाला पहला यात्री माना जा सकता है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : टमाटर चोरी करने खेत में घुसे पिता-पुत्र, करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
ठाकुर ने छात्रों से सवाल किया – “अंतरिक्ष में यात्रा करने वाला पहला कौन था?” जवाब का इंतज़ार करने के बाद उन्होंने स्वयं कहा, “मुझे तो लगता है हनुमान जी (Pawansut Hanuman Ji ) थे।”
उन्होंने कहा कि हमें केवल वर्तमान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी हज़ारों साल पुरानी परंपराओं, ज्ञान और संस्कृति को भी जानना चाहिए। ठाकुर ने छात्रों और शिक्षकों से अपील की कि वे केवल पाठ्यपुस्तकों तक न सिमटें, बल्कि राष्ट्र और परंपराओं से भी जुड़ें।
वैज्ञानिक तथ्य
हालांकि, यह सर्वविदित है कि अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन थे, जिन्होंने 12 अप्रैल 1961 को यात्रा की थी। वहीं, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा थे, जिन्होंने लगभग 40 साल पहले सोवियत अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी। इस साल की शुरुआत में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने।
इसरो की नई पहल
कार्यक्रम के दौरान भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का भी ज़िक्र किया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने हाल ही में दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का मॉडल प्रदर्शित किया है। इसका पहला मॉड्यूल 2028 तक लॉन्च करने की योजना है और 2035 तक पूरा स्टेशन चालू हो जाएगा। यह स्टेशन सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण अनुसंधान और लंबे समय तक मानव अंतरिक्ष मिशनों के लिए तकनीक विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।



