अप्रैल महीने में छुट्टियों की भरमार, जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक

April Bank Holiday 2025: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने अप्रैल महीने के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अप्रैल 2025 में देशभर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 16 दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक हमेशा की तरह दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश के अलावा अप्रैल में कई अन्य छुट्टियों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 4 रविवार और 2 शनिवार (दूसरे और चौथे शनिवार) के अलावा 10 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे है।
यह भी पढ़ें:- West Bengal Explosion : दक्षिण 24 परगना में सिलेंडर विस्फोट: 4 बच्चों सहित 7 की मौत, इलाके में दहशत
ऐसे में आप छुट्टियों की जानकारी लेकर बैंक से जुड़ा अपना काम पहले ही निपटा सकते हैं। ऐसे में अगर आपका अप्रैल में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको इस महीने पड़ने वाली बैंक की छुटि्टयों का पता होना चाहिए। RBI के मुताबिक इस महीने में देशभर के बैंक 16 दिन बंद रहने वाले हैं। अगर बैंक हॉलिडे के दिन आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप UPI भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। बैंक आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। (April Bank Holiday 2025)
मोबाइल बैंकिंग से घर बैठे करें काम
आज-कल इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के कारण लोगों के ज्यादातर काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन बड़े अमाउंट का कैश विड्रॉल करने के लिए, डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम के लिए बैंक की जरूरत पड़ती है। आप ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। अप्रैल 2025 में शेयर बाजार में 11 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे पर भी बंद रहेगा। (April Bank Holiday 2025)
RBI पहले ही जारी कर देती है लिस्ट
बता दें कि बैंक में हर महीने छुट्टियों की सूची पहले ही जारी कर दी जाती है। बता दें कि कई राज्यों के बैंकों में समारोहों और कैलेंडर के आधार पर अलग-अलग छुट्टियां मिलेगी। RBI ने क्षेत्रीय छुट्टियों और कैलेंडर के आधार पर बैंकों के लिए कई छुट्टियां रखी हैं। अप्रैल की बात करें तो इस महीने बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। कई बार हमें बैंक से संबंधित जरूरी काम पड़ता है, लेकिन उस दिन बैंक की छुट्टी रहती है और हम परेशानी में पड़ जाते हैं। बैंकों की छुट्टियां जनने के लिए इस पर करें क्लिक। (April Bank Holiday 2025)
तारीख |
बंद रहने का कारण |
कहां-कहां बैंक बंद |
| 1 अप्रैल | सालाना बैंक क्लोजिंग | सभी जगह |
| 5 अप्रैल | बाबू जगजीवन राम जन्मदिन | हैदराबाद-तेलंगाना |
| 6 अप्रैल | रविवार | सभी जगह |
| 10 अप्रैल | महावीर जयंती | सभी जगह |
| 12 अप्रैल | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
| 13 अप्रैल | रविवार | सभी जगह |
| 14 अप्रैल | डॉ. अंबेडकर जयंती | सभी जगह |
| 15 अप्रैल | बंगाली न्यू ईयर और भोग बिहू | अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोलकाता और शिमला |
| 16 अप्रैल | भोग बिहू | गुवाहटी |
| 18 अप्रैल | गुड फ्राइडे | सभी जगह |
| 20 अप्रैल | रविवार | सभी जगह |
| 21 अप्रैल | गरिया पूजा | अगरतला |
| 26 अप्रैल | चौथा शनिवार | सभी जगह |
| 27 अप्रैल | रविवार | सभी जगह |
| 29 अप्रैल | परशुराम जयंती | शिमला |
| 30 अप्रैल | अक्षय तृतीय | बेंगलुरु |



