Google Analytics —— Meta Pixel

Join Indian Army : सेना भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा

Join Indian Army ; भारतीय सेना में भर्ती (Join Indian Army) का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सेना भर्ती वर्ष 2027 के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा 1 जून 2026 से शुरू होकर दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक CEE परीक्षा का पहला चरण 1 जून से 5 जून 2026 तक और दूसरा चरण 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित होगा। इसके साथ ही एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ में परीक्षा के लिए भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर समेत पांच शहरों में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन 3 से 4 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

पंजीकृत अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों और उनके परिजनों से नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले दलालों और बिचौलियों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है।

परीक्षा, एडमिट कार्ड या भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी नया रायपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यह कार्यालय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित है।

सहायता के लिए कार्यदिवसों में दूरभाष नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है। (Join Indian Army)

यह भी पढ़े :- ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक कदम, महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होगी ‘द्वीप्ति योजना’

Back to top button
error: Content is protected !!