Google Analytics —— Meta Pixel

PM नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर फिल्मी जगत का सलाम, कलाकारों ने दी प्रधानमंत्री को बधाई

Artists Congratulate PM Modi: भारत के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देश की राजनीति ही नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी है। गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को हृदय से बधाई देती हूं। यह एक असाधारण उपलब्धी है। आज राष्ट्र स्वाभिमान के साथ खड़ा है, इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। हर व्यक्ति को यह विश्वास है कि आपने संघर्ष किया है। एक्टर गोविंदा ने कहा कि ये विषय केवल पद का विषय नहीं है, ये भारत के स्वाभिमान का विषय है। ये किसी कर्म या क्रिया का विषय नहीं है, ये पूरे विश्व में भारत के योगदान का विषय है। 

यह भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया ‘युग पुरुष’, गरीबी से मुक्ति से लेकर वैश्विक प्रतिष्ठा तक मोदी मॉडल को सराहा

गोविंदा ने आगे कहा कि बिना स्वास्थ्य खराब किए, बिना किसी विवाद के और आक्षेप लगे बिना देश का सर्वोच्च पद और फिर उस पर किरदार कैसे निभाया जाए इसका उदाहरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। फिल्म निर्देशक सुभाष घाई ने कहा कि मेरा जन्म भारत की आजादी से पहले हुए। इसलिए मैं भारत के साथ 80 साल के अपने नाते को जानता हूं। 2014 तक हालात इतने खराब थे कि देश में अशांति थी। PM मोदी के सरकार बनाने के बाद मैंने जो बदलाव देखा है, वह हैरान करने वाला है। PM मोदी ने टेक्नोलॉजी का जितना बेहतर इस्तेमाल किया है, उतना किसी और ने नहीं किया। यह एक बड़ी उपलब्धि है। अभिनेता विंदू दारा सिंह ने कहा कि 4,399 सिर्फ एक संख्या नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रचा गया इतिहास है। मैं बहुत खुश हूं। पूरे विश्व में उथल-पुथल है, लेकिन भारत सुरक्षित है। (Artists Congratulate PM Modi)

अभिनेता रज़ा मुराद ने दी शुभकामनाएं

अभिनेता रज़ा मुराद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिन पूरे कर रहे हैं, यह अपने आप में एक इतिहास है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जनता उन पर बहुत भरोसा करती है। यह प्रधानमंत्री मोदी भारत के लोगों और सभी के लिए एक बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, उनकी कैबिनेट, मंत्रियों और पूरे देश को बधाई देता हूं। एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर मुकेश ऋषि ने कहा कि PM मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। मुझे खुशी है कि मैं इस उपलब्धि को महसूस कर सकता हूं। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है। एक नागरिक के तौर पर हम भी आपसे जुड़े हुए हैं। मैं आपको इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि यह एक ऐतिहासिक पड़ाव है, जिसे देशवासी अपनी आंखों से देख रहे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी करीब 12 सालों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जिससे उनका प्रशासनिक अनुभव और भी व्यापक हो जाता है। मुझे व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री मोदी से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि देश को उनके नेतृत्व का लाभ आगे भी मिलता रहे।

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी दी बधाई

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहा कि मोदी का कार्यकाल भारतीय राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान और सम्मान को मजबूत किया है। PM और कुछ तो सोचते ही नहीं हैं, केवल देश की ही सोचते हैं। अपना तो सोचते ही नहीं। ऐसा व्यक्ति होता है, वो आगे ही बढ़ता जाता है। मैं तो चाहता हूं कि वो परमानेंट देश के PM बन जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी देश विकास और प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहेगा। वहीं अभिनेत्री पूनम पांडे ने कहा कि यह उपलब्धि अप्रत्याशित नहीं है, जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं, उसे देखते हुए यह मुकाम हासिल होना स्वाभाविक था। इतने विशाल और विविधतापूर्ण देश को एकजुट रखते हुए आगे बढ़ाना आसान काम नहीं है। सरकार की आलोचना करने से पहले देश की वास्तविक परिस्थितियों और चुनौतियों को समझना जरूरी है। वैश्विक संकट और संघर्षों के दौर में भारत को स्थिरता के साथ आगे बढ़ाना एक बड़ी जिम्मेदारी है और सरकार के फैसलों को इसी नजरिए से देखा जाना चाहिए। (Artists Congratulate PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!