मोदी की हर गारंटी पूरी कर रही साय सरकार: डिप्टी CM अरुण साव

Arun Sao in Mungeli: डिप्टी CM अरुण साव मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के कारीडोंगरी में कौशल विकास पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में घानाघाट में सीसी रोड निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, शासकीय प्राथमिक शाला दरवाजा में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, कारीडोंगरी में सीसी रोड के लिए पांच लाख रुपए और मुख्य सड़क मार्ग से रेस्ट हाउस तक सड़क निर्माण की घोषणा की। उन्होंने हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही साइबर ठगी, CM विष्णुदेव साय ने लोगों से की सर्तक रहने की अपील
डिप्टी CM साव ने कौशल विकास पखवाड़ा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सांय-सांय विकास कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर एक गारंटी को सरकार पूरा कर रही है। डिप्टी CM साव ने कौशल विकास पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल का विकास कर रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी वितरित की। (Arun Sao in Mungeli)

उन्होंने स्टॉल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लेकर उनके स्वाद की तारीफ की। शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से शिक्षा जागरूकता विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर राहुल देव ने आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए युवाओं को इससे बचने के लिए जागरूक किया। (Arun Sao in Mungeli)
हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र बांटे
डिप्टी CM साव ने कार्यक्रम में मछली पालकों को महाजाल और आइस बॉक्स, किसानों को मसूर मिनी किट, ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, महिला स्वसहायता समूहों को ऋण राशि के चेक, बुजुर्गों को नवीन पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, श्रमिकों को नवीनीकृत श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस और पीएम जनमन आवास के स्वीकृति आदेश, पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत कौशल योग्यता प्रमाण पत्र और खिलाड़ियों को बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और शतरंज के किट प्रदान किए। (Arun Sao in Mungeli)

डिप्टी CM ने राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों, राज्यपाल स्काउट-गाइड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों और राज्य स्तरीय पठन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। वन मंडलाधिकारी संजय यादव और जिला पंचायत के CEO प्रभाकर पांडेय समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। (Arun Sao in Mungeli)



