Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही साइबर ठगी, CM विष्णुदेव साय ने लोगों से की सर्तक रहने की अपील

Protection From Cyber ​​Fraud: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने का अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी दिनों-दिन बढ़ते जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसका उल्लेख करते हुए कहा कि आम नागरिकों को साइबर ठगी को लेकर सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कल साइबर ठग लोगों की पूरी जानकारी निकालकर उनसे फोन पर ऐसे बात करते हैं, मानो उनके परिजन ही बात कर रहे हों और इस तरह उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं।

यह भी पढ़ें:- जानिए कौन है नारायणपुर जिले के बुटलूराम माथरा…?, जिनके काम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहा

उन्होंने इस विषय पर पूरे प्रदेश को अलर्ट किया है और कहा कि इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि साइबर ठगी के शिकार अक्सर पढ़े-लिखे लोग भी बन रहे हैं, जो ठगों की चालों के आगे घबरा जाते हैं। इसके कारण कई लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं और कुछ मामलों में तो पीड़ित आत्महत्या जैसा कठोर कदम भी उठा लेते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार साइबर सुरक्षा को लेकर हरसंभव कदम उठा रही है और लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि किसी भी संदेहास्पद कॉल या संदेश का जवाब देने से पहले सतर्क रहें और किसी तरह से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। (Protection From Cyber ​​Fraud)

साइबर ठगी से बचाव

किसी भी अनजान कॉल, मैसेज आने पर अपनी जानकारी नहीं देनी चाहिए। OTP मांगा जाए तो शेयर न करें। बैंक कभी ये डीटेल नहीं पूछता। ऐसे ठगों से अपनी गाढ़ी कमाई बचाने के लिए। सतर्कता ही बचाव है। खुद भी सुरक्षित रहें और लोगों को भी इसके बारे में जानकारी देकर उन्हें भी सुरक्षित रखें। क्योंकि आज-कल जागरुकता की कमी के कारण लोग किसी के भी बातों में आ जाते हैं। बैंक फ्रॉड से बचने के लिए कभी किसी को अपनी पर्सनल जानकारी न बताएं। (Protection From Cyber ​​Fraud)

तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध

क्रेडिट कार्ड नंबर हो या UPI पिन, इस तरह की जानकारी किसी को न दें। बैंक या वित्तीय कंपनियां आपसे ये जानकारी कभी नहीं मांगती। न ही यूजरनेम, पासवर्ड या अन्य बैंक डिटेल मांगी जाती है। ऐसे किसी E-मेल को न खोलें और न ही उस पर कोई जवाब दें, जो संदिग्ध नजर आ रहा हो, जिस मेल से आपका कोई लेनादेना नहीं, उसे न खोलें। मेल या मैसेज में किसी भी अनजाने सोर्स से मिले किसी अटैचमेंट को न खोलें। इस तरह के मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें। बता दें कि देश-प्रदेश में दूसरे गंभीर अपराधों के साथ ही साइबर अपराध के मामले भी रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। शातिर बदमाश अलग-अलग तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। (Protection From Cyber ​​Fraud)

Back to top button
error: Content is protected !!